फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Overhead tank motor blew, drinking water crisis

ओवरहेड टैंक की मोटर फुंकी, पेयजल संकट

Wed, 08 Dec 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Overhead tank motor blew, drinking water crisis
ओवरहेड टैंक की मोटर फुंकी, पेयजल संकट
विज्ञापन

अफजलगढ़। ब्लॉक गांव आसफाबाद चमन में ओवर हैड टैंक का मोटर फुंकने से आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को पेयजल की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। इस ओवर हैड टैंक से करीब आठ सौ परिवारों को पीने के पानी की सप्लाई की जाती है। मंगलवार को गांव आसफाबाद चमन में लगे ओवरहैड टैंक की मोटर फुंक गई। इससे उपभोक्ताओं परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें दूर हैंडपंप से पानी ढोना पड़ रहा है। उपभोक्ता अजय शर्मा, रामकुमार सिंह, सुशील कुमार, षट्भुज शर्मा, असलम अंसारी, नृपेंद्र कुमार आदि ने बताया कि उनके घरों में दो दिनों से टंकी में पीने का पानी नही आ रहा है। इससे उन्हें कड़ी परेशानी हो रही है। टंकी ऑपरेटर योगराज सिंह ने बताया कि मंगलवार को ट्रांसफार्मर पर फाल्ट हो गया था। जिसके चलते मोटर में 11 हजार का करंट उतर आया था और मोटर फुंक गई थी। इस संबंध में जल निगम के जेई शुभम सक्सेना ने बताया कि मोटर की मरम्मत करा शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed