फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ortho Care and Physiotherapy Center Seal

नगीना का ऑर्थोकेयर एवं फिजियोथेरेपी सेंटर सीज

Tue, 22 Oct 2019 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Ortho Care and Physiotherapy Center Seal
नगीना में हड्डी रोग के डॉक्टर के सेंटर को सील करते स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य। - फोटो : BIJNOR
नगीना का ऑर्थो केयर एवं फिजियोथेरेपी सेंटर सील
विज्ञापन

सीएमओ को नगीना समाधान दिवस में मिली थी शिकायत
फोटो-13
नगीना। सीएमओ के निर्देश पर एसीएमओ ने अपनी टीम के साथ नगर के आर्थो केयर एवं फिजियोथेरेपी सेंटर पर छापा मारकर सील कर दिया। इससे क्षेत्र में फर्जी चिकित्सकों में हड़कंप मच गया।

नगीना तहसील के नोडल अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार एक अक्तूबर को नगीना तहसील में आयोजित समाधान दिवस में सीएमओ विजय कुमार यादव को नगर के मोहल्ला लाल सराय स्थित ऑर्थो केयर एवं फिजियोथेरेपी सेंटर अवैध रूप से चलने की शिकायत मिली थी। इसी के आधार पर सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात के प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रमोद कुमार देशवाल को इस सेंटर की जांच करने के लिए भेजा। सोमवार को डा. प्रमोद अपनी टीम के साथ केंद्र पर पहुंचे और वहां पर मौजूद डाक्टर से चिकित्सा संबंधी प्रमाण पत्र दिखाने को कहा। प्रमाणपत्र न दिखाने और योग्य चिकित्सक न पाये जाने पर सेंटर को सील कर दिया गया, जबकि सेंटर के डाक्टर जीआर सैनी का कहना है कि नोटिस मिलने के बाद उन्होंने चिकित्सा संबंधी अपने सभी प्रमाणपत्र मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में जमा कराए थे। इसके बावजूद उनके केंद्र को सील कर दिया गया। टीम में उनके साथ हितेश कुमार, दयाचंद सैनी एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed