फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Organizations started coming forward for the destitute

बेसहाराओं के लिए आगे आने लगी संस्थाएं

Thu, 03 Jun 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Organizations started coming forward for the destitute
बेसहाराओं के लिए आगे आने लगीं संस्थाएं
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना काल में अनाथ हुई बेटियों का सहारा वैदिक कन्या गुरुकुल नवलपुर बनेगा। इस गुरुकुल में कोरोना से अनाथ हुईं बेटियों को मुफ्त शिक्षा दीक्षा दी जाएगी। उनके रहने और खाने पीने की भी व्यवस्था भी गुरुकुल की ओर से ही की जाएगी। गुरुकुल की ओर से ऐसी बेटियों की तलाश शुरू करा दी गई है।
कोरोना की दूसरी लहर के कहर से परिवार पूरी तरह बर्बाद हो गए। कई बच्चे बेसहारा हो गए। माता पिता की मौत के बाद बच्चों की परवरिश करने वाला कोई भी नहीं है। ऐसी बेटियों के लिए कन्या वैदिक गुरुकुल नवलपुर ने सहारा देने का बीड़ा उठाया है। गुरुकुल में बेटियों को मुफ्त में शिक्षा दीक्षा दी जाएगी। उनके रहने व खानेे का इंतजाम भी किया जाएगा। बेटियां जब पढ़ लिखकर बड़ी होंगी, तो उन्हें काबिल बनाने का रास्ता भी तलाशा जाएगा। बेटियों को हर कदम पर गुरुकुल उनके साथ रहेगा। हर सुख दुख बेटियों के साथ बांटा जाएगा। गुरुकुल की टीम की कोशिश होगी की बेटियों को ऐसा न लगे कि अब इस दुनिया में उनके मां बाप नहीं हैं और उनकी परवरिश करने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

गुरुकुल के प्रबंधक सुशील कुमार त्यागी के मुताबिक बेसहारा बच्चियों को तलाशा जा रहा है। बेटियों को गुरुकुल की ओर से मुफ्त शिक्षा दिलाई जाएगी। गुरुकुल में ही रहकर वे शिक्षा दीक्षा प्राप्त करेंगी। उन्होंने कहा कि ऐसी बेटियों को काबिल बनाने की भरपूर कोशिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुड़ी हैं 50 कन्याएं
कन्या वैदिक गुरुकुल नवलपुर की स्थापना 2011 में हुई थी। छह कन्याएं तब गुरुकुल में शिक्षा लेने आईं थीं। अब गुरुकुल से 50 कन्याएं जुड़ी हैं। अभी कक्षा पांच से आठ तक की गुरुकुल में पढ़ाई कराई जा रही है। गुरुकुल में तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन्हें ताइक्वांडो, लाठी डंडे व बंदूक चलाना भी सिखाया जाता है। खाने, पीने का भी पूरा ध्यान दिया जाता है। गुरुकुल से जुड़ी मुख्य आर्य सविता ने अपना पूरा जीवन गुरुकुल के लिए ही समर्पित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed