फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Organic farming will increase farmers income: DM

जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों आय : डीएम

Sun, 21 Feb 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Organic farming will increase farmers income: DM
भागूवाला में कृषक संगोष्ठी में बोलते डीएम रमाकांत पांडेय। - फोटो : NAZIBABAD
जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों आय : डीएम
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद। कृषि विविधीकरण परियोजना यूपीडास्प की ओर से आयोजित कृषक गोष्ठी में मुख्य अतिथि डीएम रमाकांत पांडेय ने किसानों से जैविक खेती को अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जैविक खेती से किसानों आय में बढ़ोत्तरी होगी।
भागूवाला के जूनियर हाई स्कूल सबलगढ़ में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए उप कृषि निदेशक डा. अवधेश मिश्र ने किसानों को कृषि विविधीकरण यूपीडास्प की ओर से संचालित नमागि गंगे ईओएफसी योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत गंगा किनारे बसे 46 गांवों और 58 समूहों को शामिल किया गया, जिसमें 1200 किसानों का चयन हुआ हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीएम रमाकांत ने किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जैविक खेती मुनाफे की खेती हैं। किसान जैविक खेती को अपनाकर आय को बढ़ा सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह ने किसानों को योजना के तहत जैविक खेती करने की विधियां, वर्मी कम्पोस योजना से होने वाले लाभ एवं योजना अनुसार कार्य करने की जानकारी दी। गोष्ठी के बाद डीएम रमाकांत पांडे ने सबलगढ़ के किसानों की वर्मी कंपोस्ट का निरीक्षण किया। गोष्ठी में रामकिशन, मुकीम, युवराज, फईम, वीरेंद्र कुमार समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed