फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Orders worth Rs 50 crore stuck due to repeated announcement of tariff

Bijnor News: बार-बार टैरिफ की घोषणा से रुके हैं 50 करोड़ के ऑर्डर

Fri, 08 Aug 2025 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Orders worth Rs 50 crore stuck due to repeated announcement of tariff
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। अमेरिका द्वारा भारत से निर्यात होने वाली अधिकतर वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा से विश्व विख्यात हैंडीक्राफ्ट उद्योग की गति धीमी पड़ने का खतरा बढ़ गया है। बार-बार टैरिफ लगाने की घोषणा से करीब 50 करोड़ रुपये के मिलने वाले नए ऑर्डर रुके पड़े हैं।
नगीना को पहचान दिलाने वाला काष्ठकला का निर्यात कारोबार इस समय भारत- अमेरिका के व्यापारिक संबंध तनावपूर्ण होने के चलते पूरी तरह हिचकोले खा रहा है। अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा आए दिन नई-नई दरों से टैरिफ लगाने की घोषणा, फिर उसे स्थगित करने आदि से निर्यात को लेकर असमंजस की स्थिति है।
विज्ञापन

करीब 300 करोड़ रुपये के सालाना हैंडीक्राफ्ट निर्यात कारोबार पर नजर डालें तो आधे से अधिक निर्यात कारोबार अमेरिका के अच्छे व्यापारिक संबंधों पर निर्भर करता है। यहां के हैंडीक्राफ्ट कारोबारियों की माने तो यहां बनने वाले अधिकतर आइटम की डिमांड दुनिया भर में सर्वाधिक अमेरिका से आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका-भारत संबंधों में पिछले दिनों से आई कड़वाहट से यहां के हैंडीक्राफ्ट कारोबारियों में हलचल मची हुई है। यहां के निर्यातक अपने कारोबार के भविष्य को लेकर बेहद चिंतित हो रहे हैं। हैंडीक्राफ्ट कारोबारियों के अनुसार जब से टैरिफ वार शुरू हुआ है, तब से नए ऑर्डर आने लगभग बंद से हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed