{"_id":"5fa6f0138ebc3e9b9c28f193","slug":"order-to-file-report-on-seven-in-yasmin-murder-case-bijnor-news-mrt510033126","type":"story","status":"publish","title_hn":"यासमीन हत्याकांड में सात पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यासमीन हत्याकांड में सात पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यासमीन हत्याकांड में सात पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
बिजनौर। सीजेएम दिलीप कुमार सचान ने यासमीन की दहेज हत्या के मामले में महिला के पति, सास, ससुर सहित सात परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश थाना नजीबाबाद पुलिस को दिए हैं।
कस्बा धामपुर के मोहल्ला बंदूकचियान निवासी सलीम ने सीजेएम न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि उसकी बेटी यासमीन का विवाह 16 दिसंबर 2009 को नजीबाबाद के जाफ्तागंज निवासी वसीम के साथ हुआ था। वसीम दहेज में पांच लाख नगद व कार की मांग कर उसके साथ मारपीट करता था। थाने में शिकायत करने पर वह डरकर फैसला कर लेता था। यासमीन के चार बच्चे थे। 16 मार्च 2020 को भी पति व ससुरावालों ने यासमीन से दहेज की मांग को लेकर मारपीट की थी। 17 मार्च को इस मामले में फैसला हो गया था। एक मई 2020 को लॉकडाउन के समय जब आवागमन बंद था तो वसीम का फोन आया कि यासमीन मर गई है। ससुरालवालों ने बताया यासमीन का गर्भपात हो गया था। इससे वह मरी है। उन्होंने उनकी बात पर विश्वास कर लिया। 15 जून 2020 को जब वह तीन बच्चों को छोड़ने नजीबाबाद गया तो वसीम ने बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर यासमीन को गला घोंटकर मारा गया है। इस मामले में कोर्ट ने पति वसीम, सास अनीसा, ससुर सलीम, देवर शमीम व गुलफाम, जेठ फईम, जेठानी सलमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।