फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Opposition to the Principal Secretary of the State Tax Department

Bijnor News: राज्यकर विभाग के प्रमुख सचिव की कार्यप्रणाली का विरोध

Sat, 22 Mar 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the Principal Secretary of the State Tax Department
नजीबाबाद में डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन सौंपते टैक्स बार और व्यापारी प्रतिनि​धि।- संवाद
नजीबाबाद। जीएसटी बार एसोसिएशन नजीबाबाद एवं व्यापारी प्रतिनिधियों ने राज्यकर विभाग के प्रमुख सचिव की कार्यप्रणाली के विरोध में प्रदर्शन किया। टैक्स बार अधिवक्ताओं और व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डिप्टी कमिश्नर को सौंपा। राज्यकर विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज की कार्य प्रणाली को लेकर जीएसटी बार एसोसिएशन प्रतिनिधियों और कारोबारियों में रोष है। जीएसटी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव माहेश्वरी, सचिव जितेंद्र कुमार, उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कपिल सराफ ने प्रमुख सचिव राज्य कर विभाग की कार्य प्रणाली से अधिकारी, अधिवक्ता और कारोबारियों के परेशान होने पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

टैक्स बार प्रतिनिधियों और कारोबारियों ने व्यापार कर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डिप्टी कमिश्नर शैलेंद्र सिंह को सौंपा। ज्ञापन में अपीलों पर एक पक्षीय आदेश निरस्त कर पुन: सुनवाई कराने, एमनेस्टी स्कीम में मूलधन जमा करने की समय सीमा 31 मई 2025 तक बढ़ाने, जीएसटी अपीलों मेें लिमिटेशन एक्ट को लागू करने की मांगें शामिल की गईं। ज्ञापन सौंपने वालों में उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, बाबूराम, परविंदर सिंह, अंबरीश बिश्नोई, शाहिद सिद्दीकी, रईस अहमद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed