फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Opposition to the Gram Sabha secretary cutting off the names of the characters

ब्लॉक प्रमुख ने भागूवाला पंचायत घर पर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Mon, 27 Sep 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Opposition to the Gram Sabha secretary cutting off the names of the characters
भागूवाला पंचायत घर में ब्लॉक प्रमुख से ग्रामसभा सचिव की शिकायत करते ग्रामीण। - फोटो : NAZIBABAD
पात्रों के नाम काटने ग्रामसभा सचिव का विरोध
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने भागूवाला पंचायत घर पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने वृद्ध पेंशन और आवास योजना सूची से पात्रों के नाम काटने पर ग्राम सभा सचिव का विरोध किया और नारेबाजी की। ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख को ग्रामसभा सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने के संबंध में ज्ञापन सौंपे।
ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने सोमवार को भागूवाला पंचायत घर पर जन सुनवाई कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान की ओर से वृद्ध पेंशन योजना और आवास योजना के लिए पात्रों के नाम सूची में लिखे गए थे, लेकिन ग्रामसभा सचिव ने पात्रों के नाम काटकर अपने चहेतों के नाम लिख दिए। आरोप लगाया कि ग्राम सभा सचिव का पंचायत घर में आने का कोई समय निश्चित नहीं है। ग्रामीण सरफराज, मुस्तकीम, अनीश, अतीक, अब्दुल, रशीद, शकीला, महक ने बताया कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भी ग्रामीणों को भटकना पड़ता है। पूर्व प्रधान मो. अयूब ने बतया कि 2019-20 और 2021 में शासन के निर्देशानुसार सार्वजनिक शौचालय, सीसी मार्ग, सैनिटाइजेशन कराने आदि निर्माण कार्य कराया गया था, जिसका भुगतान ग्राम सभा सचिव द्वारा नहीं किया गया। ग्रामीणों ने ग्रामसभा सचिव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उधर, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने ग्रामीणों को रोस्टर के अनुसार निर्धारित दिन और समय में पंचायत घर पर उपस्थित नहीं होने पर ग्रामसभा सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed