फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Opposition to falsely implicate the advocates in nuisance

उपद्रव में अधिवक्ताओं को झूठे फंसाने का विरोध

Sat, 18 Jan 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Opposition to falsely implicate the advocates in nuisance
उपद्रव में अधिवक्ताओं को झूठे फंसाने का विरोध
विज्ञापन

बिजनौर। जजी के 120 अधिवक्ताओं ने जिला बार एसोसिएशन को प्रार्थना पत्र देकर पिछले दिनों नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान उपद्रव में वरिष्ठ अधिवक्ताओं को गलत तौर से फंसाए जाने का विरोध किया है।

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि वह वरिष्ठ अधिवक्ताओं को फंसाए जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। इन लोगों को बिल्कुल गलत और झूठा फंसाया गया है। प्रशासन इनके विरुद्ध पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर कार्रवाई करने पर उतारू है। अधिवक्ताओं ने जिला बार एसोसिएशन से मांग की है कि झूठे फंसाए गए अधिवक्ताओं को इंसाफ दिलाने के लिए कार्रवाई करें। ज्ञापन में पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, चरत सिंह, राजीव चौहान, शमीम अहमद, रियाजुल हक, मुमताज जैदी, नदीम, नफीस अहमद, इकबाल जैदी, मोहम्मद तारिक आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed