{"_id":"6478e7ca87b1bd5888088754","slug":"opposition-to-bilai-mill-is-increasing-farmers-are-not-allowing-sugarcane-survey-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-4267-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बढ़ रहा बिलाई मिल का विरोध, किसान नहीं करने दे रहे गन्ना सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बढ़ रहा बिलाई मिल का विरोध, किसान नहीं करने दे रहे गन्ना सर्वे
Fri, 02 Jun 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम शिवखेड़ा के जंगल में ग्रामीणों ने गन्ना सर्वे करने वाले कर्मचारी को बंधक बनाकर
- गन्ना सर्वे करने पर किसानों ने कर्मचारी को बनाया बंधक
- किसानों ने अन्य चीनी मिल को गन्ना आवंटन करने की मांग
-- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। समय पर गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करने वाली बिलाई चीनी मिल का विरोध बढ़ रहा है। गांवों में गन्ना सर्वे करने पहुंच रही टीम को वापस भेज रहे हैं। बृहस्पतिवार को किसानों ने गन्ना सर्वे करने पहुंची टीम को मना किया, लेकिन वह सर्वे करने लगे। अनेक किसानों ने उन्हें खेत पर आपने बीच बैठा लिया। कर्मचारियों ने मिल अधिकारियों बंधक बनाने की सूचना दी। मिल अधिकारी मौके पर पहुंचकर कहा कि किसान की मर्जी के बिना गन्ना सर्वे नहीं कराया जाएगा। किसानों ने अन्य चीनी मिलों व समिति कर्मचारियों से सर्वे कराने की बात कहीं।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के आह्वान पर बिलाई शुगर मिल क्षेत्र के किसान मिल के कर्मचारियों को अपने खेतों का सर्वे कराने से मना कर रहे हैं। किसानों का कहना है जब तक चीनी मिल भुगतान नहीं करेगी। तब तक चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति नहीं देंगे। और न ही चीनी के लिए गन्ना सर्वे करने देंगे। अन्य चीनी मिल को गन्ना आवंटन कर दिया जाएग और उनके कर्मचारी गन्ना सर्वे कर लें या गन्ना समितियों के कर्मचारी गन्ना सर्वे किसान उनका सहयोग करेंगे।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष चौधरी नितिन सिरोही का कहना कि बिलाई चीनी मिल के लिए गन्ना सर्वे नहीं करने देंगे। इस संबंध जिला गन्ना अधिकारी को लिखकर दे चुके हैं। बिलाई शुगर मिल के कर्मचारियों को किसानों के खेतों में गन्ना सर्वे कराने के लिए न भेजे। इस अवसर पर राजवीर सिंह, अजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, छोटू चौधरी, सचिन कुमार, सचिन चौधरी, प्रिंस कुमार, रवीश कुमार, भूपेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।