{"_id":"608c4f168ebc3e8db97d2377","slug":"opposition-to-5g-company-tower-dhampur-news-mrt5366302161","type":"story","status":"publish","title_hn":"5जी कंपनी के टावर लगाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5जी कंपनी के टावर लगाने का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइव जी कंपनी के टावर लगाने का विरोध
धामपुर। नई बस्ती नई सराय स्थित बगदाद अंसार मार्ग पर लोगों ने एक मोबाइल कंपनी द्वारा टावर लगाने के प्रयास का विरोध किया है। आरोप है कि गांव मिलक निवासी व्यक्ति अपने प्लाट में बिना ग्रामीणों की अनुमति के अपने फायदे के लिए टावर को जबरन लगवाने का प्रयास कर है, जिसे लेकर लोगों में भारी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि एसडीएम ने जल्द ही टावर को नहीं रुकवाया तो आंदोलन होगा।
गांव के नदीम अहमद, कफील अहमद, पूर्व चेयरमैन महमूद हसन कस्सार, दानिश, बब्बू आदि का कहना है कि एक व्यक्ति अपने विरोध के बाद भी अपने प्लॉट में फाइव जी रेंज का टावर लगवाने का प्रयास कर रहा है, जिससे मोहल्ले के लोग विरोध कर रहे हैं। आरोप है कि फाइव जी टावर लगने से आसपास रहने वाले लोगों को इससे निकलने वाली किरणों से स्वास्थ्य खराब होगा। इतना ही नहीं इसकी किरणें गर्भवती महिलाओं और उसके बच्चे के सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती है। गुस्साए ग्रामीणों हंगामा करते हुए एसडीएम से बस्ती में लग रहे फाइव जी टावर लगवाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में मोहम्मद आरिफ, इकबाल, मतलूब अहमद, शाहनावाज, नईम अहमद, सलीम, यामीन, वसीम, मो. असलम, उस्मान, आजम, मो. अकबर, शराफत, मो. नाजिर, इम्माद, अलीमुद्दीन, करीम, खुर्शीद, मो. आलम, सलमान, गुलजार, राशिद आदि शामिल रहे। उधर, एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही।