फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Opposed to setting up a nutritional manufacturing unit in the baratghar

बरातघर में पुष्टाहार निर्माण इकाई लगाने का किया विरोध

Sat, 11 Sep 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Opposed to setting up a nutritional manufacturing unit in the baratghar
बरातघर में पुष्टाहार निर्माण इकाई लगाने का किया विरोध
विज्ञापन

हल्दौर। गांव सेलपुरा बमनौला में ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने सीडीओ को बरातघर में पुष्टाहार निर्माण इकाई लगाए जाने के संबंध में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के लिए निर्देशित किया। ग्रामीणों ने बरातघर में पुष्टाहार निर्माण इकाई लगाए जाने का विरोध किया। बाद में सीडीओ ने ग्रामीणों को गांव में शीघ्र खुली बैठक कर उनकी समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वासन देकर शांत किया।
नूरपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव सेलपुरा बमनौला में प्राइमरी विद्यालय के निकट करीब 15 वर्ष पूर्व पुराना बरातघर बना हुआ है। शासन के आदेश पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत उक्त बरातघर का भवन ब्लॉक स्तर पर पुष्टाहार निर्माण इकाई लगाए जाने के लिए चिह्नित किया गया है। इस इकाई में गांव की स्वयं सहायता समूह की 120 महिलाओं इस इकाई में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा और अलग-अलग परियोजनाओं को पुष्टाहार की आपूर्ति की जाएगी। गांव की स्वयं सहायता समूह के अधिकांश महिलाएं उक्त बरातघर में पुष्टाहार निर्माण इकाई का निर्माण कराए जाने के समर्थन में नहीं है, जबकि कुछ महिलाएं उक्त स्थान पर ही इकाई लगाए जाने के संबंध में राजी हैं।
विज्ञापन

शनिवार डीएम के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी कांता प्रसाद, नूरपुर बीडीओ दिनेश कुमार, एडीओ आईएसबी इकबाल अहमद टीम के साथ गांव में बरातघर के भवन का निर्माण इकाई लगाए जाने के संबंध में जायजा लेकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने पहुंचे। रामकुमार सिंह, बाबू सिंह, भोपाल सिंह , निर्मल सिंह, राजेश सिंह आदि अनेक ग्रामीण एकजुट होकर विरोध करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में विभिन्न समारोह का आयोजन करने के लिए एकमात्र उक्त बरातघर ही है। बरातघर में पुष्टाहार निर्माण इकाई लगाए जाने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बाद में सीडीओ कांता प्रसाद ने ग्रामीणों को गांव में खुली बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान कराए जाने का आश्वासन देकर शांत किया। इसके बाद ग्रामीण शांत होकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed