{"_id":"61c8ae76afdb2b5f653dcbca","slug":"operation-of-corona-infected-patients-will-be-done-in-the-district-hospital-itself-bijnor-news-mrt5708320146","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में ही होंगे कोरोना संक्रमित मरीजों के ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में ही होंगे कोरोना संक्रमित मरीजों के ऑपरेशन
विज्ञापन
बिजनौर का जिला अस्पताल।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में ही होंगे कोरोना संक्रमित मरीजों के ऑपरेशन
बिजनौर। जिला अस्पताल में अब कोरोना संक्रमित मरीजों के ऑपरेशन भी हो सकेंगे। ऐसे मरीजों के लिए ऑपरेशन की अलग से व्यवस्था की जाएगी। कोशिश की जाएगी अगर किसी गर्भवती महिला का ऑपरेशन करना है तो वह भी जिला अस्पताल में ही हो जाए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
जिले में कोरोना संक्रमित लोगों के उपचार के लिए जिला अस्पताल में एल टू कोविड वार्ड बनाया गया है। यहां कोरोना के गंभीर मरीजों को रखा जाएगा। जिला अस्पताल में मरीजों के लिए ऑक्सीजन आदि की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। उपचार के लिए मरीजों में कोरोना के केवल संक्रमण का ध्यान रखा जाता है, बाकी बीमारियों को उस समय दरकिनार कर दिया जाता है। कोरोना से उपचार के समय आमतौर पर सरकारी अस्पताल में ओपीडी बंद ही रहती है। किसी संक्रमित मरीज को पथरी, हर्निया, किडनी या हड्डी से जुड़ा या किसी गर्भवती महिला को ऑपरेशन कराना हो तो उसे हायर सेंटर रेफर किया जाता है। कोरोना की दूसरी लहर में तीन गर्भवती महिलाओं के कोरोना संक्रमित मिलने पर उन्हें उपचार के लिए मुरादाबाद रेफर करना पड़ा था।
दरअसल, संक्रमित मरीजों के ऑपरेशन में बहुत सी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। जिला अस्पताल में अब तक ऐसे मरीजों के लिए कोई सुविधा नहीं थी। अमर उजाला ने इस खबर को शनिवार के अंक प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसे स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है। अब जिला अस्पताल में संक्रमित मरीजों के ऑपरेशन की भी तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला अस्पताल में एक ऑपरेशन थियेटर है, यहां पर जरूरत पड़ने पर संक्रमित मरीजों के ऑपरेशन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
हर आपात स्थिति का ध्यान : एसीएमओ
एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार निगम का कहना है कि जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों के ऑपरेशन के लिए व्यवस्था की जाएगी। हर आपात स्थिति को ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है।