फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Open study in aided colleges under administration's supervision

Bijnor News: प्रशासन के निरीक्षण में एडेड काॅलेजों में खुली पढ़ाई की पोल

Sat, 08 Jul 2023 11:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 08 Jul 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Open study in aided colleges under administration's supervision
बिजनौर। प्रशासन के औचक निरीक्षण में शिक्षकों व विद्यार्थियों की पढ़ाई की पोल खुल गई। शिक्षक को विषय पाठ्यक्रम व विभाग की सामान्य जानकारी नहीं मिली। कक्षाओं में इक्का-दुक्का विद्यार्थी मिले। पढ़ाई जीरो मिली। आरोप में संबंधित शिक्षक को कारवाई के लिए नोटिस भेजने की तैयारी है। जबकि प्रधानाचार्य से मामले में जवाब तलब किया जा रहा है।
विज्ञापन




डीएम उमेश मिश्रा ने दो दिन पहले प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया था। डीएम को छात्रों की पढ़ाई लिखाई संतोषजनक नहीं मिली थी। डीएम की सख्ती के बाद डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने हल्दौर ब्लाॅक के दो राजकीय तथा दो अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में छात्रों की पढ़ाई के साथ विभागीय जानकारी ली गई।
विज्ञापन







- शिक्षक को ही नहीं पता विषय का पाठ्यक्रम



डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार हृदयानंद सार्वजनिक इंटर काॅलेज में हिंदी के शिक्षक के बारे में हाईस्कूल के हिंदी विषय के पाठ्यक्रम के बारे में पूछा गया। शिक्षक से पूछा गया कि upmsp.edu.in क्या है। काॅलेज व छात्रों के बारे में जानकारी बोर्ड के किस पोर्टल पर अपलोड पर होती है। आरोप है कि शिक्षक कोई जवाब नहीं दे सके। आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई होगी। नोटिस भेजा जा रहा है। डीआईओएस के मुताबिक विद्यालय में छात्र-छात्राएं कम पहुंचे। प्रधानाचार्य से व्यवस्था की सही निगरानी नहीं करने पर जवाब तलब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन









- प्रधानाचार्यों को शैक्षिक कैलेंडर की जानकारी देने के निर्देश



माध्यमिक विद्यालयों का शिक्षा सत्र 2023-24 अप्रैल से शुरू हो गया है। शासन से विद्यालयों में सत्र की पढ़ाई लिखाई व अन्य सह क्रियाकलापों का शैक्षिक कैलेंडर जारी सत्र शुरू होने से पहले ही जारी हो गया था। लेकिन शिक्षकों को ही नहीं प्रधानाचार्य को शैक्षिक कैलेंडर की जानकारी नहीं थी। इस पर डीआईओएस ने तीन दिन के अंदर शिक्षकों की बैठक करके बोर्ड के निर्देश बताने की सख्त हिदायत दी।
- छात्रों को नहीं था विषय का ज्ञान



डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने कक्षाओं में जाकर छात्रों से पूछा कि उन्होंने कौन कौन से विषय लिए है। प्रताप नारायण मिश्र कौन है। हिंदी विषय में कौन कौन से चैप्टर नया शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद पढ़े हैं। शिक्षक कक्षाओं में रोज आकर पढ़ा रहे हैं। आदि सवाल पूछे गए। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार छात्र पूछे गए किसी सवाल का जवाब नहीं दे पाए। विद्यार्थियों का सामान्य ज्ञान शून्य था।









- इन विद्यालयों का हुआ निरीक्षण



डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने टीम के साथ हृदयानंद सार्वजनिक इंटर काॅलेज झालू, जीजीआईसी झालू, राजकीय हाईस्कूल बिसाठ तथा आरएचएस इंटर काॅलेज हल्दौर का निरीक्षण किया। आरएचएस इंटर काॅलेज हल्दौर, जीजीआईसी झालू व राजकीय हाई स्कूल बिसाठ में छात्र कम थे। बाकी लगभग सामान्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed