{"_id":"25589b0abe6323488e05c290736ae353","slug":"open-defecation-will-be-so-humiliated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में शौच किया तो होना पड़ेगा बेइज्जत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में शौच किया तो होना पड़ेगा बेइज्जत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में डीएम जिले को खुले शौच से मुक्त कराने का सपना संजोए हैं। डीएम बिजनौर को सूबे का पहला ऐसा जिला बनाना चाहते हैं जो खुले में शौच से मुक्त हो।
शनिवार को ग्राम प्रधानों की कार्यशाला में डीएम ने ग्राम प्रधानों में खुले शौच को बंद कराने के लिए प्रधानों में खूब जोश भरा। कहा कि जो प्रधान इस काम को करेंगे उनका नाम रोशन होगा। डीएम, जो खुले में शौच करने से बाज नहीं आएगा उसका राशन कार्ड तक खत्म करने की चेतावनी दी है।
एक फार्म हाउस में आयोजित एक दिवसीय प्रधानों की कार्यशाला में डीएम ने कहा कि भारत में करीब 70 करोड़ लोग खुले में शौच करते हैं। वह चाहते हैं कि बिजनौर जिला खुले शौच से मुक्त होकर सूबे का पहला जिला बने। वैसे तो उन्होंने इस काम के लिए 2019 तक का टारगेट रखा है ,पर उन्हें भरोसा है कि 2017 तक ही वह जिले को खुले शौच से मुक्त करा देंगे।
उन्होंने इस काम के लिए प्रधानों में जोश भरकर उन्हें तैयार किया। डीएम ने कहा कि गांव में इसके लिए तेजतर्रार पुरुष, महिला और युवा की निगरानी समिति बना दी गई है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार गांव में खुले में शौच वालों को यह समिति के सदस्य बेइज्जत करेंगे। इसके बाद भी नहीं मानने पर उसका राशन कार्ड भी खत्म किया जाएगा।
डीएम ने कहा कि 150 गांवों को खुले शौच से मुक्त करने का उन्होंने अभी लक्ष्य रखा है। उन्होंने ग्राम प्रधानों को संकल्प दिलाया कि वह 15 दिन कि भीतर अपने गांव के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र में शौचालय बनवाए, पैसा वह देंगे। उन्होंने कहा कि खुले में शौच से मुक्त गांव बनाने पर प्रधान सम्मानित होंगे।
खैराबाद के लोगों ने ली शपथ, नहीं करेंगे खुले में शौच
हल्दौर में खुले में शौच करने वालों को जागरूक करने के लिए गांव खैराबाद में प्रधान सतेंद्र कुमार की अगुवाई में जागरूकता रैली निकाली । लोगों ने खुले में शौच नहीं करने की शपथ ली।
स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए डीएम वीके आनंद ने खुले में शौच न करने के लिए लोगों को प्रेरित किया । डीएम की पहल पर क्षेत्र के ग्राम मिठन कुंवर प्रताप सिंह अौर खैराबाद के ग्राम प्रधान सतेंद्र कुमार ने खुले में शौच करने वालों को जागरूक करने के लिए शनिवार को गांव में जागरूकता रैली निकाली। ग्राम प्रधान सतेंद्र कुमार ने बताया खुले में शौच करने से वातावरण दूषित होने के साथ-साथ गंदगी भी फैलती है।
उन्होंने कहा लोगों को खुले में शौच नहीं करने के लिए लोगों को जागरूक करते रहेंगें। उन्होंने बताया गांव खैराबाद में 200 परिवारों में शौचालय हैं। सौ परिवार शौचालयों से वंचित है। प्रधान ने वंचित परिवारों में एक माह में शौचालय बनवाने का दृढ़ संकल्प लिया।इसमें भानुप्रताप, मोहन सिंह, प्रशांत कुमार, दीपक आदि मौजूद रहे।