{"_id":"624ddfbc8fc6a20ca827772c","slug":"open-a-retail-shop-in-the-mill-to-sell-sugar-stocks-bijnor-news-mrt583459152","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी स्टॉक बेचने के लिए मिल में खोलें रिटेल शॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी स्टॉक बेचने के लिए मिल में खोलें रिटेल शॉप
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में बैठक को संबोधित करते डीएम उमेश मिश्रा।
- फोटो : BIJNOR
चीनी स्टॉक बेचने के लिए मिल में खोलें रिटेल शॉप
बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने नजीबाबाद सहकारी चीनी मिल के प्रबंधक को आत्मनिर्भर बनाने तथा उसको कर्ज मुक्त करने के लिए योजनाबद्ध एवं टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। चीनी के स्टॉक को बेचने के लिए मिल में रिटेल शॉप खोलने तथा उच्च स्तरीय अधिकारियों से संपर्क करने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि जिले में मात्र एक सहकारी चीनी मिल है, जिसके अस्तित्व को बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि वह आत्मनिर्भर बने। उन्होंने चीनी मिल प्रबंधक को निर्देशित किया कि वह संस्था के डायरेक्टर्स में से किसी प्रभावशाली डायरेक्टर को चीनी स्टॉक को बेचने के लिए लखनऊ भेेजें और अन्य स्रोतों से भी स्टॉक को बेचने का प्रयास करें। उन्होंने गोदामों में स्टोर चीनी को बेचने के लिए गंभीर रूप से प्रयास करें, ताकि प्राप्त धन को मिल को कर्जमुक्त करने और अनावश्यक रूप से गोदामों में रखी चीनी का किराया देने से मुक्ति प्राप्त हो सके। इसके अलावा डिस्टलरी यूनिट को भी पूर्ण मानक के साथ क्रियाशील रखें।
उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को उनके गन्ना मूल्य का भुगतान समय से करें। मिल के प्रबंधक ने डीएम को अवगत कराया कि मिल ने 27 जनवरी 22 तक का गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया है। चीनी मिल के कर्मचारियों का वेतन और पीएफ अपडेट है। कमेटी ने मिल में किसानों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था कर रखी है। इस अवसर पर मिल प्रबंधक सुखबीर सिंह, उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, डायरेक्टर सुरजीत सिंह, रफअत हुसैन, लोकेंद्र सिंह, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।