{"_id":"60b921568ebc3e7fd53053b6","slug":"opd-starts-in-district-hospital-from-today-bijnor-news-mrt5411617145","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से जिला अस्पताल में ओपीडी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से जिला अस्पताल में ओपीडी शुरू
विज्ञापन
आज से जिला अस्पताल में ओपीडी शुरू
बिजनौर। अब जिला अस्पताल में ओपीडी शुरू की जा रही है। इसमें खासतौर से ऑपरेशन के लिए भटक रहे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।ओपीडी के साथ ओटी भी शुरू की जा रही है। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के नियमों का पालन कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
जिला अस्पताल में नेत्र और डेंटल ओटी पहले से ब्लैक फंगस को लेकर संचालित है। शासन ने 600 से कम केस होने वाले जिलों को भी ओपीडी शुरू करने की एडवाइजरी जारी कर दी है। ऐसे में बिजनौर में भी ओपीडी शुरू हो रही है। सीएमओ विजय कुमार गोयल ने बताया कि जनता से अपील की जा रही है कि अभी केवल बड़ी समस्या वाले मरीज ही आएं, ताकि उन्हें समय से इलाज मिल सके। कोविड गाइडलाइन के पालन की व्यवस्था भी बनाई जा रही है।
जिल में 21 नए कोरोना के केस मिले
जिले में बृहस्पतिवार को कुल 4171 लोगों की जांच रिपोर्ट आई, जिनमें 4150 की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई। केवल 21 नए कोरोना के मामले सामने आए। संक्रमण दर 0.5 प्रतिशत रही। एल-2 स्तर के आठ अस्पतालों में कुल उपलब्ध 298 बेड में 280 बेड खाली, जबकि केवल अब 18 मरीज ही भर्ती हैं। जिले में कोरोना अब अंतिम चरण में चला गया है। बृहस्पतिवार को जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 97.4 प्रतिशत पर पहुंच गया। अब सक्रिय केस की संख्या घटकर केवल 282 रह गई है। निगरानी समिति ने 27693 घरों का सर्वे किया और 543 मेडिकल किट्स वितरित की।
विज्ञापन
22620 वैक्सीन उपलब्ध, 0.94 फीसदी रही वेस्टेज : डॉ. अशोक
बिजनौर वैक्सीनेशन के दौरान वैक्सीन बचाने में काफी आगे रहा। कोविशील्ड की एक शीशी में यूं तो दस डोज मानी जाती हैं, लेकिन कंपनी उसमें करीब 11 डोज देती है। एक डोज को वेस्ट होना मान लिया जाता है। बिजनौर में इस 11वीं डोज का भी भरपूर इस्तेमाल किया गया। यही कारण रहा कि जितने लोगों के लिए वैक्सीन मिली, उनसे ज्यादा को टीका लग गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कोविड वैक्सीन की कुल 311990 डोज प्राप्त हुई थी। कुल दो लाख नवासी हजार तीन सौ सत्तर डोज का प्रयोग करते हुए दो लाख 92 हजार 91 लोगों को टीके लगाए गए। अभी जिले में 22620 वैक्सीन का स्टॉक है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन का वेस्टेज 0.94 प्रतिशत रहा।