फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Only three percent interest will be charged in cooperative societies

Bijnor News: सहकारी समितियों में तीन फीसदी ही वसूला जाएगा ब्याज

Fri, 22 Aug 2025 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 22 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Only three percent interest will be charged in cooperative societies
बिजनौर। किसान सेवा सहकारी समितियों में अब किसान अपने कर्ज की अदायगी तीन फीसदी ब्याज के साथ ही कर सकेंगे। अभी तक उनसे सात फीसदी ब्याज लिया जा रहा था। बाकी का बचा हुआ चार फीसदी अनुदान के रूप में उनके खातों में सीधे जमा हो जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को सहकारी समितियों के डिप्टी रजिस्टार वीर विक्रम सिंह, एआर कोऑपरेटिव राजवीर सिंह तथा बैंक सचिव प्रवीण कुमार के संग किसान प्रतिनिधियों की बैठक हुई है। अधिकारियों ने बताया कि अब तीन फीसदी ब्याज ही वसूल किया जाएगा। बताया गया कि सहकारी समितियों में तीन प्रतिशत ब्याज दर पर किसानों को कृषि ऋण दिया जाता था। मगर मार्च 2025 से 7 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण वसूली शुरू कर दी गई थी। जिसे लेकर किसानों में नाराजगी थी। किसान नेता कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मिले और इस मामले को लेकर धरना प्रदर्शन भी किया। बताया गया कि देर रात लखनऊ से आदेश जिला मुख्यालय पर प्राप्त हो चुके हैं। किसान नेता दिगंबर सिंह और अन्य ने कहा कि किसान हित में सरकार का यह कदम सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed