फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Only six patients admitted in the ward of the district hospital

जिला अस्पताल के सस्पेक्ट वार्ड में भर्ती रह गए मात्र छह मरीज

Thu, 03 Jun 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Only six patients admitted in the ward of the district hospital
जिला अस्पताल के वार्ड में मात्र छह मरीज भर्ती
विज्ञापन

बिजनौर। जिला अस्पताल में कोरोना और संदिग्ध कोरोना मरीजों को लेकर राहत मिलने लगी है। वर्तमान में केवल छह मरीज भर्ती हैं। इनमें से तीन आईसीयू में तथा तीन कोविड एल-2 में भर्ती हैं। ये सभी छह मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। अफसरों की मानें तो इनकी हालत में भी सुधार है। फिलहाल कोई भी गंभीर केस जिला अस्पताल में नहीं है।
जिला अस्पताल में जहां अब कोरोना मरीजों की संख्या नाम मात्र की रह गई है, वहीं अब सस्पेक्टेड वार्ड में भी राहत मिली है। अप्रैल का अंतिम और मई का पहला पखवाड़ा यहां बहुत बुरा गुजरा। 20 अप्रैल से 20 मई तक सस्पेक्टेड वार्ड में मरने वालों का आंकड़ा 250 पार कर गया था। ये वे मरीज थे, जिनकी कोरोना की जांच तक नहीं हुई थी। हालांकि मई के अंतिम पखवाड़े में राहत आने लगी और तेजी से मौत का सिलसिला कम हो गया। मरीजों की संख्या तेजी से कम हो गई।
विज्ञापन

सीएमओ, सीएमएस पर गिर चुकी गाज
स्थिति को नियंत्रित न कर पाने के कारण निवर्तमान सीएमओ डा. विजय कुमार यादव और जिला अस्पताल के सीएमएस डा. ज्ञानचंद पर गाज गिरी थी। शासन ने इन दोनों अफसरों को हटाकर डा. विजय कुमार यादव को सोनभद्र तथा डा. ज्ञानचंद को बांदा के जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बहुत कम आ रहे मरीज: सीएमएस
जिला अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डा. मनोज सेन ने बताया कि आधे अप्रैल और मई के तीसरे सप्ताह तक फेफड़ों में संक्रमण आदि के काफी मामले आते थे। अब केवल इक्का-दुक्का मरीज ही जिला अस्पताल में सीरियस मरीज आ रहे हैं। कुल मिलाकर अब स्थिति नियंत्रण में है। अब अस्पताल में बेड भी खाली हैं और जीवन रक्षक दवाइयां तथा जीवन दायिनी ऑक्सीजन भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed