{"_id":"61b63a17817f4c767747aa1b","slug":"only-one-nomination-for-18-vacant-posts-bijnor-news-mrt5687636171","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 रिक्त पदों पर मात्र एक नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 रिक्त पदों पर मात्र एक नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 रिक्त पदों पर मात्र एक नामांकन
हल्दौर। ब्लॉक क्षेत्र में अधिकांश ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों का कोरम पूरा होने और बेवजह फिजूलखर्ची से बचने के लिए ग्राम पंचायत सदस्य के उपचुनाव में लोग दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिवस 10 ग्राम पंचायतों मे 18 रिक्त पदों पर मात्र एक व्यक्ति ने नामांकन पत्र खरीदा।
ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत 10 अलग ग्राम पंचायतों में अट्ठारह रिक्त पदों पर रविवार को ग्राम पंचायत सदस्य के उपचुनाव के लिए ब्लॉक कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव में सामान्य जाति के लिए 150 रुपये और अनारक्षित सीट के लिए 75 रुपये का नामांकन पत्र की बिक्री सुनिश्चित की गई है। जबकि सामान्य जाति के लिए जमानत राशि 500 रुपये और अनारक्षित सीट के लिए ढ़ाई सौ रुपये जमानत राशि निर्धारित है। अधिकांश ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों के कोरम पूरे हुए पड़े है। ऐसे में ग्राम पंचायत सदस्य के उपचुनाव में बेवजह फिजूलखर्ची से बचने और कोरम पूरा होने के कारण अधिकांश ग्रामीण दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। गांव धोमनपुर में एक, हरैया में एक, सालमाबाद में तीन, चौकपुरी में एक, इनामपुरा में एक, मंडोराजट में तीन, दारानगर में एक, रसूलपुर पित्तन में दो, मुबारक तालन में एक व जलालपुर हसना में चार समेत कुल 18 ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त हैं। आरओ व शिक्षक संजय चौहान का कहना है कि ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए गांव मंडोराजट के हेमेंद्र सिंह ने बार्ड संख्या पांच से नामांकन पत्र खरीद है। चुनाव प्रचार के लिए प्रत्येक गांव में ग्राम प्रधानों के माध्यम से मुनादी करा दी गई है।