फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Only four trains are being operated from Bijnor station

बिजनौर रेलवे स्टेशन से केवल चार ट्रेनें ही हो रही संचालित

Tue, 24 Aug 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Only four trains are being operated from Bijnor station
बिजनौर स्टेशन से केवल चार ट्रेनें ही हो रही संचालित
विज्ञापन

बिजनौर। अभी रेलवे प्रशासन कोरोना संकट से नहीं उबर पाया है। इसी कारण सुबह से लेकर शाम तक यात्रियों से गुलजार रहने वाला बिजनौर रेलवे स्टेशन सुनसान सा रहता है। अफसरों के अनुसार वर्तमान में यहां से होकर केवल चार ट्रेनें ही संचालित हो रही हैं, जिनमें तीन एक्सप्रेस और एक पैसेंजर ट्रेन शामिल है। सामान्य दिनों में यहां से लगभग एक दर्जन ट्रेनों का संचालन होता था। इसके अलावा नजीबाबाद जंक्शन से 46 एक्सप्रेस तो 22 पैसेंजर ट्रेनें संचालित की जाती थीं।
गजरौला-मौअज्जमपुर नारायण रेलवे मार्ग करीब 95 किमी लंबा है। इस रेल मार्ग पर ही बिजनौर रेलवे स्टेशन स्थित है। कोरोना संक्रमण की शुरुआत से पूर्व यहां से करीब एक दर्जन ट्रेनें होकर गुजरती थीं, जिससे यह स्टेशन यात्रियों की आवाजाही से गुलजार रहता था, लेकिन 25 मार्च 2020 से यहां से यात्रियों की रौनक गायब होने लगी। केंद्रीय रेल मंत्रालय के निर्देश पर विभिन्न स्थानों को जाने वाली ट्रेनें रद्द कर दी गई थीं। इसके बाद स्थिति सामान्य होने पर लॉकडाउन से राहत मिलने पर भी एक-एक करके केवल चार ट्रेनों का ही संचालन शुरू किया गया। रेलवे स्टेशन अधीक्षक चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि आजकल केवल तीन एक्सप्रेस ट्रेनें ही संचालित हैं। इनमें मसूरी एक्सप्रेस, गढ़वाल एक्सप्रेस और लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं। इसके अलावा इसी माह में ही नजीबाबाद-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन नजीबाबाद से केवल गजरौला तक के लिए ही चलाई गई है। अभी शेष आठ पैसेंजर ट्रेनें और चलनी बाकी है। इसके लिए अभी तक मुख्यालय से कोई निर्देश नहीं मिला है।
विज्ञापन

---
46 ट्रेनें कर रहीं आवागमन
नजीबाबाद रेलवे स्टेशन के सीएमआई आरके सिंह ने बताया कि लक्सर-मुरादाबाद के प्रमुख रेलवे जंक्शन नजीबाबाद से लंबी दूरी की ट्रेनों सहित कुल 46 एक्सप्रेस और 22 पैसेंजर ट्रेनें आवागमन करती थीं। कोरोना संक्रमण काल का लॉकडाउन लगने के बाद लंबे अरसे तक ट्रेनों का संचालन बंद रहा। करीब छह माह पूर्व ट्रेनों का धीरे-धीरे संचालन शुरू हुआ। रेलवे ने सीमित ट्रेनों का संचालन शुरू करने के साथ पैसेंजर ट्रेनों का किराया मेल में परिवर्तित कर दिया। वर्तमान में नजीबाबाद रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली मेल किराये पर एक्सप्रेस और साधारण ट्रेनों में कुल 46 ट्रेनें शामिल हैं। इनमें नजीबाबाद से गजरौला के बीच चलने वाली बिजनौर एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है। रेलवे ने हाल ही में नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन पर दो पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू करने की घोषणा की है। रेल सूत्रों के अनुसार जल्द ही मेल किराये से इन ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। रेलवे द्वारा पैसेंजर ट्रेनों को मेल ट्रेनों में परिवर्तित करके चलाने से यात्रियों को अतिरिक्त भाड़ा देना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर और आम आदमी ट्रेनों के सफर से दूर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed