फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Only 35 farmers will get crop insurance in the district

जिले में सिर्फ 35 किसानों को ही मिलेगा फसल बीमा

Wed, 01 Dec 2021 11:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:58 AM IST
विज्ञापन
Only 35 farmers will get crop insurance in the district
जिले में सिर्फ 35 किसानों को ही मिलेगा फसल बीमा
विज्ञापन

बिजनौर। फसल बीमा के लिए किसानों का प्रीमियम काटने वाली कंपनी ने खरीफ की फसलों में 3261 किसानों का बीमा किया, लेकिन बारिश से हुए नुकसान के लिए 35 किसानों को ही मुआवजे का पात्र माना है। बीमा कंपनी द्वारा 35 किसानों के ही नाम मुआवजे के लिए भेजे गए हैं, बाकी किसानों की फसलों को नुकसान न होने की बात कही जा रही है।
खेतों में खड़ी फसलों का भी बीमा होता है। पहले प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल बीमा अनिवार्य था। बाद में इससे गन्ने को बाहर कर दिया गया और फिर योजना स्वैच्छिक कर दी गई। यानी अब किसान की मर्जी है कि वे बीमा कराएं या न कराएं। हालांकि जागरूक किसान अब भी फसलों का बीमा करा रहे हैं और यह कई बार फायदे का सौदा भी साबित होता है। जिले में खरीफ की फसलों के लिए तीन हजार 261 किसानों ने इफ्को टोकियो कंपनी से बीमा कराया था। खरीफ में मुख्य रूप से धान और उड़द की फसल शामिल रहती है। जिले में इन फसलों का रकबा करीब 50 हजार हेक्टेयर रहता है। जब बारिश हुई तब जिले में धान की कटाई शुरू ही हुई थी, लेकिन कंपनी की माने तो जिले में उसके यहां बीमा कराने वाले करीब सवा तीन हजार किसानों में से 35 किसानों की फसलों को ही नुकसान हुआ है। केवल इतने किसानों को ही मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे कटता है प्रीमियम
किसान बैंकों से केसीसी पर ऋण लेते हैं। इस ऋण पर बीमा कंपनी डेढ़ से दो प्रतिशत तक प्रीमियम काटती है। किसान बैंक में यह लिखकर देता है कि उसे कौन सी फसल का बीमा कराना है। इसके अलावा जनसेवा केंद्रों से भी फसलों का बीमा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ 35 किसानों ने ही की मुआवजे की मांग : जिला कोआर्डिनेटर
बारिश से जिले की फसलों को बहुत नुकसान हुआ। कई जगह फसल गल गई और दाना भी काला पड़ गया। यानी उत्पादन कम हो गया और गुणवत्ता भी खत्म हो गई। इस सबका मुआवजा बीमा कंपनी द्वारा ही किसान को दिया जाता है। बीमा कंपनी इफ्को टोकियो के जिला कोआर्डिनेटर विक्रम सिंह के अनुसार 35 किसानों ने ही मुआवजे की मांग की है। मुआवजे संबंधी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed