फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Only 33 hoardings are legal in Nagina, the rest are illegal.

Bijnor News: नगीना में मात्र 33 होर्डिंग्स वैध, बाकी सब अवैध

Tue, 17 Feb 2026 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Only 33 hoardings are legal in Nagina, the rest are illegal.
नगीना में रामलीला तिराहे पर लगे अवैध होर्डिग्स। संवाद - फोटो : थाना द​क्षिण के महावीर वाटिका के सामने हाईवे पर डांस करते युवा। वीडियो ग्रैव
नगर पालिका अभियान चलाए तो होर्डिंग्स से होगी लाखों की आमदनी
विज्ञापन

शहर की सुंदरता को ग्रहण लगा रहे अवैध होर्डिंग्स, हादसे का भी बन रहे सबब
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। इसे नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही कहें या उदासीनता, कि मात्र 33 वैध होर्डिंग्स की आड़ में पूरा नगर अवैध होर्डिंग्स से पटा हुआ है। पालिका प्रशासन को सरकार द्वारा आमदनी बढ़ाए जाने की बार-बार सलाह दी जाती है लेकिन जिम्मेदार इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

नगर की सुंदरता को चारों तरफ लगे होर्डिंग्स ने दाग लगा रखा है। नगर का कोई कोना, चौराहा, बाजार व मोहल्ला ऐसा नहीं है, जहां होर्डिंग्स की भरमार न हो। ऐसा नहीं की पालिका के जिम्मेदारों को इस बात का एहसास न हो, लेकिन सभी अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाह बने हुए हैं। पालिका प्रशासन अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ यदि ईमानदारी से धरातल पर अभियान चलाए तो उसे लाखों रुपये प्रतिमाह की आमदनी हो सकती है।
विज्ञापन

नगर का धामपुर मार्ग, रामलीला मोड, रायपुर तिराहा, बढ़ापुर तिराहा, मुख्य बाजार, अकबराबाद रोड, कोतवाली मार्ग पूरी तरह अवैध होर्डिंग्स से पटा पड़ा है। निजी शिक्षण संस्थान, व्यापारी, दुकानदार, होटल स्वामी भी अवैध होर्डिंग्स के जरिए प्रचार-प्रसार करने में लगे हैं। पालिका पूरे नगर में 33 लोगों से होर्डिंग्स लगाने के नाम पर किराया वसूल करती है, लेकिन इसकी आड़ में हजारों अवैध होर्डिंग्स लगे हुए हैं। हद तो तब हो रही है जब लोगों ने बिजली के खंभों पर भी अपने होर्डिंग्स टांग दिए हैं, जिससे आए दिन बिजली के तारों में फाल्ट होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत निगम के कर्मचारी भी इन अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ कोई कार्रवाई करते नहीं दिखाई दे रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगने वाले इन अवैध होर्डिंग्स से हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है, क्योंकि वहां चलते समय सामने चालक की निगाह सड़क की बजाए अधिकतर होर्डिंग्स पर छपे विज्ञापन पर चली जाती है, जिसने हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता। इस संबंध में पालिका के अधिशासी अधिकारी आशुतोष राम प्यारे जैसवाल का कहना है कि अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ अभियान चलाने के लिए उन्होंने पालिका कर्मचारियों को आदेश दे दिए हैं। मंगलवार से इनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed