{"_id":"5862b4304f1c1b132ceeb35d","slug":"online-registration-for-smart-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट फोन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट फोन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 28 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में डीएम जगतराज ने समाजवादी स्मार्ट फोन योजना के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों से पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। योजना से कक्षा दसवीं पास को जोड़ने और तीन लाख का पंजीकरण करा कर लक्ष्य पूरा करने को कहा है।
डीएम ने प्रेसवार्ता में स्मार्ट फोन योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया की योजना से अभी तक 2.65 लाख व्यक्तियों का पंजीकरण कराया जा चुका है। इस योजना में कक्षा दस पास करने वालों 18 साल पूर कर चुके युवा आवेदन कर सकते हैं। योजना में शर्त है कि आवेदक की आय छह लाख से कम हो। एक परिवार में कई व्यक्ति भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑन लाइन होना है।
उन्होंने बताया कि जिले में तीन लाख का पंजीकरण कराने का लक्ष्य रखा गया है जो अभी पूरा नहीं हुआ है। 31 दिसंबर तक पंजीकरण होना है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों का चयन भी ऑनलाइन पंजीकरण के आधार पर ही होगा। दूसरी ओर, सह जिला विद्यालय निरीक्षक सत्यवीर सिंह ने शासन के निर्देश पर 31 दिसंबर तक 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को नि:शुल्क स्मार्ट फोन योजना के लिए पंजीकरण कराए जाने के लिए जिले के सभी प्रधानाचार्यों से सहयोग करने को कहा है ताकि लोगों को योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि योजना का अनुश्रवण करने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य दिनेश कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उप प्रधानाचार्य स्मार्ट फोन योजना के लिए कराए जाने वाले पंजीकरण पर नजर रखेंगे। इसमें कोई कोताही नहीं होगी।