फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Online education a good option in lockdown

लॉकडाउन में ऑनलाइन शिक्षा एक अच्छा विकल्प

Fri, 01 May 2020 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Online education a good option in lockdown
लॉकडाउन में ऑनलाइन शिक्षा एक अच्छा विकल्प
विज्ञापन

बिजनौर। विवेक कॉलेज के अध्यक्ष अमित गोयल ने बिजनौर पुलिस द्वारा संचालित फाइट कोरोना फेसबुक पेज पर जिलेवासियों से लॉकडाउन का पालन करने, आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने तथा भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन करने की अपील की है।

शिक्षा की दशा विषय पर बोलते हुए कहा कि लॉकडाउन जारी रहने और आने वाले समय में ऑनलाइन शिक्षा सबसे बेहतर विकल्प है। एचआरडी एवं यूजीसी भी ऑनलाइन शिक्षा के लिए नए दिशा निर्देश जारी करने जा रही है। कहा कि इंटरनेट पर उपलब्ध अनेक एप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाइन क्लासेस का सफल संचालन किया जा सकता है। यू ट्यूब, फेसबुक, व्हाट्सएप आदि के माध्यम से शिक्षक अपने लैक्चर रिकॉर्ड कर छात्र-छात्राओं को उपलब्ध करा सकते है। ऑनलाइन लर्निंग के लिये इंटरनेट पर बहुत से ई-कंटेंट निशुल्क उपलब्ध हैं। इंटरनेट पर इनफिलिब नेट की ईपीजी पाठशाला, ई-अध्ययन, ई-पाठ्य, नेशनल डिजीटल लाइब्रेरी, स्वयंप्रभा, विद्वान आदि पोर्टल उपलब्ध हैं। इसके अलावा ई-शोध सिंधु, शोध गंगा पर काफी पठन सामग्री उपलब्ध है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से समय का पूर्ण सदुपयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed