फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One young man dies of fever in Khanjahanpur, many sick

खानजहांपुर में बुखार से एक युवक की मौत, कई बीमार

Sun, 17 Oct 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
One young man dies of fever in Khanjahanpur, many sick
खानजहांपुर में बुखार से एक युवक की मौत, कई बीमार
विज्ञापन

बेगावाला(बिजनौर)। जिला मुख्यालय के पास बसे गांव बाकरपुर गढ़ी और खानजहांपुर बहादर में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। बाकरपुर गढ़ी में शुक्रवार रात एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। ग्रामीण बता रहे हैं कि उसे बुखार आया था। दोनों ही गांवों में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उधर कई मरीज निजी लैब से मिली डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट दिखा रहे हैं, वहीं स्वास्थ्य विभाग जिले में एक भी डेंगू रोगी न मिलने का दावा कर रहा है।
बाकरपुर गढ़ी निवासी राजकुमार के 22 साल के बेटे शुभम को तीन दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने उसे शुरुआत में गांव से ही दवाई दिलाई और बाद में बिजनौर में निजी चिकित्सक को दिखाया। आराम न होने पर परिजन शुभम को शुक्रवार को जौलीग्रांट ले गए थे। वहां रात में शुभम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शुभम की मौत से गांव वालों में दहशत है। बुखार के कुछ मरीज तो निजी चिकित्सक के यहां भर्ती हैं तो कुछ दवाई लेकर अपने घर पर आराम कर रहे हैं। गांव के कई लोगों का चिकित्सकों ने डेंगू टेस्ट भी कराया है और निजी लैब की रिपोर्ट में उन्हें डेंगू की पुष्टि भी कर दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके यहां अब तक स्वास्थ्य विभाग का कोई कर्मचारी नहीं आया है।
विज्ञापन

- ये हैं बुखार से पीड़ित
गांव बाकरपुर गढ़ी में बलवीर सिंह, अंशुल देवी, सोनू, राहुल कुमार, राजेंद्र सिंह, बबिता देवी, राजकुमार, सुरेंद्र, राजन, जागेश, दलवीर सिंह, रूपांशी चौधरी, अमलेश देवी, सुधा देवी आदि बुखार से पीड़ित हैं। गांव खानजहांपुर बहादर में भी ओमप्रकाश, सुरेंद्र, सचिन आदि को बुखार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को नहीं है डेंगू और मलेरिया : सीएमओ
बिजनौर। सीएमओ डा.विजय कुमार गोयल ने बताया कि गांव बाकरपुर गढ़ी में टीम भेजी गई थी। वहां 50 से अधिक लोगों के सैंपल लिए गए, लेकिन सभी की डेंगू और मलेरिया की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। गांव में केवल वायरल है। सोमवार को गांव में शिविर लगाकर गांव वालों का उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed