फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One who molests daughters will die: Swatantradev Singh

बेटियों को छेड़ने वाला मरेगा : स्वतंत्रदेव सिंह

Tue, 21 Sep 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
One who molests daughters will die: Swatantradev Singh
स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : BIJNOR
बेटियों को छेड़ने वाला मरेगा : स्वतंत्रदेव सिंह
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने अपने भाषण में कहा कि पहले वेस्ट यूपी में बेटियों को स्कूटी रोक कर अगवा कर लिया जाता था। थाने में रिपोर्ट तक दर्ज नहीं होती थी। अब किसी की हैसियत नहीं है कि बेटी को छू दे। अगर ऐसा करेगा तो मरेगा, बचेगा नहीं।
जनसभा में स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार 13 दिन में गिर गई थी। तब सपा, बसपा और कांग्रेस ने वाजपेयी जी को सांप्रदायिक कहा था। अगर राम मंदिर का निर्माण कराना, कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना, जय श्रीराम और खुद को हिंदू कहना, भारत माता की जय कहना सांप्रदायिक है, तो हम सब सांप्रदायिक हैं। रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने वाले नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो अब चीन और लंदन की जमीन पर भी भारत माता की जय के नारे लग रहे हैं। कांग्रेस, सपा और बसपा ने देश को लूटा है। प्रदेश की जनता को योगी आदित्यनाथ जैसा दमदार और परिश्रमी मुख्यमंत्री नहीं मिल सकता, जो न बीमार होता है और न छुट्टी लेता है। योगी आदित्यनाथ के परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी पर नहीं है और वे गरीबों को ही अपना परिवार मानते हैं। प्रदेशवालों को अब बिना रिश्वत के सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। सीएम जिलेवासियों के दरवाजे पर आशीर्वाद लेने आए हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने की और संचालन विवेक कर्णवाल ने किया। इस दौरान मंच पर कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, राज्यमंत्री संदीप सिंह, परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, जिले के प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, वेस्ट यूपी क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, शिक्षक विधायक डा. हरि सिंह ढिल्लो, विधायक सुचि मौसम चौधरी, अशोक राणा, कमलेश सैनी, ओमकुमार, सुशांत सिंह, पूर्व सांसद यशवंत सिंह, भारतेंद्र सिंह, महेंद्र धनौरिया, अनूप वाल्मीकि, हरजिंदर कौर, जिला प्रभारी हरिओम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed