फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One-way operation of e-rickshaws in Najibabad

नजीबाबाद में ई-रिक्शाओं का वन-वे होगा संचालन

Fri, 15 Apr 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
One-way operation of e-rickshaws in Najibabad
नजीबाबाद में व्यापारियों की बैठक लेते एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद में ई-रिक्शाओं का वन-वे होगा संचालन
विज्ञापन

नजीबाबाद। एसपी सिटी डॉ.प्रवीण रंजन सिंह ने सराफा कारोबारियों को आपराधिक घटनाओं पर अंकुश के लिए सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखने के लिए कहा। उन्होंने कारोबारियों को भयमुक्त कारोबार का वातावरण देने का आश्वासन दिया। निर्णय किया गया कि जाम से निपटने के लिए ई-रिक्शाओं का संचालन वन-वे होगा।
पुलिस प्रशासन की ओर से नगर में आए दिन लगने वाले जाम, अतिक्रमण और सुरक्षा के मुद्दों पर व्यापारियों की बैठक बुलाई गई। एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी की उपस्थिति में बढ़ते जाम और अतिक्रमण को गंभीरता से लिया गया। एसपी सिटी डॉ.प्रवीण रंजन सिंह ने जाम और सुरक्षा मुद्दों पर व्यापारियों से प्रशासन का सहभागी बनने के लिए कहा।
विज्ञापन

एसडीएम मनोज कुुमार सिंह और सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने जाम की समस्या के निस्तारण के लिए चौक बाजार क्षेत्र से ई-रिक्शाओं का आवागमन सोमवार से वन-वे रखने की घोषणा की। स्टेशन क्षेत्र से चौराहा जगन्नाथ होकर कल्लूगंज, चौक बाजार दिशा में जाने वालीं ई-रिक्शाएं भारत सिनेमा अथवा चौक बाजार से एमडीकेवी दिशा से होकर वापसी करेंगी। अधिकारियों ने ई-रिक्शाओं के पंजीकृत न होने पर चालान व जब्त करने की कार्रवाई की बात कही। बिंदू सराफ ने लावारिस घूमने वाले गोवंश का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कपिल सराफ, मुकुल अग्रवाल, बिंदू सराफ, किरन वर्मा, तसनीम सिद्दीकी, शाहबुद्दीन राईन, सरदार मनमोहन सिंह, हिमांशु राजपूत, नईम टाटा, नफीस अहमद, राजीव गांधी, करन सिंह, नीरज जैन सहित क्षेत्रीय कारोबारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed