फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One ton of polythene is being thrown into the garbage of Bijnor every day

Bijnor News: बिजनौर के कूड़े में रोज निकल रही एक टन पॉलिथीन

Sat, 19 Oct 2024 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
One ton of polythene is being thrown into the garbage of Bijnor every day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। भले ही अधिकारी पॉलिथीन की बिक्री पर लगाम कसने का दावा कर रहे हैं। मगर, विभागीय आंकड़े कुछ और ही गवाही दे रहे हैं। बिजनौर शहर के कूड़े में रोजाना एक टन पॉलिथीन का मिश्रण है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर में ही पाॅलिथीन का कितना ज्यादा उपयोग हो रहा है।

सरकार ने साल 2018 में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा था। इसके बावजूद भी धड़ल्ले से खुलेआम पॉलिथीन का इस्तेमाल हो रहा है। बाजारों से लेकर घरों तक पॉलिथीन का कूड़ा खूब नजर आ रहा है। बिजनौर नगरपालिका की आबादी 171759 है।
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक गोविंद चौधरी ने बताया कि इस आबादी का रोजाना करीब 50 टन कूड़ा रहता है। इसमें करीब एक टन कूड़ा सिर्फ पॉलिथीन का ही है। शहर के कूड़े को खत्म करने के लिए कूड़ा निस्तारण केंद्र भी बना हुआ है। सुबह के समय मोहल्लों से कूड़ा एकत्र कर केंद्र तक पहुंचाती हैं। आखिर क्यों, इतनी सख्ती के बाद भी पॉलिथीन का उपयोग बंद नहीं हो रहा है। यह बड़ा सवाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से शाम तक कूड़ेदान में लग जाता है पॉलिथीन का ढेर
शहर में जगह-जगह कूड़ेदान रखे हुए हैं। इनमें सुबह से शाम तक आसपास का कूड़ा एकत्र किया जाता है। मगर इनमें पॉलिथीन का ढेर भी अलग दिखाई देता है। फल, सब्जी से लेकर घरेलू सामान तक पॉलिथीन में जा रहा है। प्रतिबंध के बावजूद भी पॉलिथीन का उपयोग कम नहीं हो रहा है।


व्यापारी अनिल गंभीर का कहना है कि पॉलिथीन बनाने वाली फैक्टरियों पर भी पाबंदी लगानी चाहिए। ताकि बाजार में पॉलिथीन न आने पाए। साथ ही लोग भी जागरूक होकर अपने साथ घर से कपड़े का थैला लेकर बाजार आएं।
----
अनुराग ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पूर्णत: बंद होनी चाहिए। इसका पर्यावरण पर बुरा असर पड़ता है। अधिकारियों को धरातल पर उतरकर काम करना होगा। साथ ही लोगों को प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाली हानि के बारे में बताया जाना चाहिए।
----
पूर्व एडीजीसी हुकम सिंह का कहना है कि पॉलिथीन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। लोग खाली प्लाट में पॉलिथीन डाल देते हैं। इसे बेसहारा पशु खा लेते हैं, जो उन्हें नुकसान पहुंचाती है। इसलिए लोगों को जागरूक होकर पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

----

पॉलिथीन को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। आगे भी अभियान चलाकर पॉलिथीन जब्तीकरण की कार्रवाई जारी रहेगी। पॉलिथीन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। लोग खुद भी जागरूक होकर पॉलिथीन का प्रयोग न करें। - विकास कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed