फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One thousand people will reach to rehearse yoga

स्टेडियम में योग का रिहर्सल करने पहुंचेंगे एक हजार लोग

Mon, 20 Jun 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
One thousand people will reach to rehearse yoga
योग का रिहर्सल करने पहुंचेंगे एक हजार लोग
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके चलते सोमवार को स्टेडियम में सुबह साढ़े छह बजे योगाचार्या द्वारा रिहर्सल कराया जाएगा। स्टेडियम में रिहर्सल करने करीब एक हजार लोग पहुंचेंगे। इसकी तैयारी की जा रही है।
योग ही शरीर को स्वस्थ बनाता है। इस बार आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ‘मानवता के लिए योग’ थीम पर मनाया जा रहा है। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 जून को योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों से पहुंचे का आह्वान किया गया है। क्योंकि योग करने से शरीर और मस्तिष्क की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। योग दिवस को लेकर स्टेडियम में तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि योग दिवस से पहले स्टेडियम में लगभग एक हजार लोग रिहर्सल करने पहुंचेंगे। इसके साथ ही 21 जून को स्टेडियम में चार से पांच हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। स्टेडियम में योग शिविर सुबह साढ़े छह बजे से शुरू होगा, जिसके चलते सभी सुबह छह बजे स्टेडियम में पहुंचे।
विज्ञापन

योग करने के फायदे
- शरीर को लचीला बनता है
- वजन कम करने में सहायक
- योग शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है
- योग करने से मन और दिमाग शांत रहता है
- ऊर्जावान और तरोताजा रखता है
- तनाव कम करने में सहायक
स्वस्थ रहने के लिए जरूर करें योग : डीएम
डीएम उमेश मिश्रा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचने की अपील की है। योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है, इसलिए योग जरूर करें। सीडीओ केपी सिंह ने कहा कि अपने जीवन में योग को अपनाएं। योग करने से शरीर स्वस्थ रहेगा। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों के पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed