{"_id":"63dd2438d4486f3ecd245d94","slug":"one-thousand-farmers-of-dhampur-area-will-do-natural-farming-bijnor-news-c-14-1-103650-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धामपुर क्षेत्र के एक हजार किसान करेंगे प्राकृतिक खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धामपुर क्षेत्र के एक हजार किसान करेंगे प्राकृतिक खेती
Fri, 03 Feb 2023 08:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 03 Feb 2023 08:41 PM IST
विज्ञापन
ुरूकुल कुरूक्षेत्र में भ्रमण करने के बाद प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी लेते किसान
- गन्ना विभाग की ओर से किसानों को कराया गया था कुरुक्षेत्र का भ्रमण
फोटो पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। अब जिले के किसान गन्ने व अन्य फसलों की खेती को प्राकृतिक तरीके से करेंगे। गन्ना विभाग के अधिकारियों ने किसानों को प्रेरित करना शुरू कर दिया है। एक हजार किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए तैयार किया जाएगा।
पिछले दिनों गन्ना विभाग की ओर से किसानों का प्रतिनिधिमंडल गुरुकुल कुरुक्षेत्र में हो रही प्राकृतिक खेती का अध्ययन करने को भ्रमण करने गया था। वहां से लौटकर आने के बाद किसानों ने अब खुद भी प्राकृतिक खेती करने और अन्य किसानों को भी इसके लिए प्रेरित करने की बीड़ा उठाया है। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार पांडेय ने बताया कि पिछले दिनों डीसीओ पीएन सिंह के निर्देशन में गन्ना विभाग की ओर से 25 सदस्यीय किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने कुरुक्षेत्र में जाकर वहां के किसानों की ओर से की जा रही प्राकृतिक खेती का अध्ययन किया।
इनमें से धामपुर क्षेत्र के तीन किसान शामिल रहे। अब धामपुर क्षेत्र में एक हजार किसानों की ओर से प्राकृतिक खेती की जाएगी। कुरुक्षेत्र के किसानों की ओर से गन्ने की बढि़या उपज लेने के लिए रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग नहीं किया जाता है, केवल गाय के गोबर और मूत्र से बनी खाद से ही खेती की जा रही है।