{"_id":"5ffdf0ce8ebc3e340557c4be","slug":"one-person-dies-from-corona-two-new-patients-found-bijnor-news-mrt5202231155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दो और मिले कोरोना संक्रमित मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दो और मिले कोरोना संक्रमित मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, दो नए मरीज मिले
बिजनौर। मंगलवार को कोरोना से सहसपुर निवासह 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि जिले में दो नए कोरोना मरीज मिले हैं। 1071 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4348 हो गई है। इनमें से 4205 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 63 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 80 हैं।
सीएमओ डा.विजय कुमार यादव के अनुसार सहसपुर निवासी लगभग 47 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। वह एक जनवरी को पॉजिटिव आया था। इसके बाद उसे मुरादाबाद के टीएमयू में भर्ती कराया गया। वहां पर मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मरीज दिल का रोगी था, सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसके अलावा मंगलवार को जनपद में कुल दो नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनमें से एक अफजलगढ़ क्षेत्र के ग्राम गदरपुर और दूसरा किरतपुर के मोहल्ला झंडा का निवासी है।
सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले से कुल दो लाख 88 हजार 862 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुल दो लाख 87 हजार 748 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। 4348 लोग कोरोना पॉजिटिव और दो लाख 83 हजार 133 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। अभी 1381 जांच रिपोर्ट लंबित है।