फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One patient dies from Corona, four new infected found

कोरोना से एक मरीज की मौत, चार नए संक्रमित मिले

Thu, 07 Jan 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
One patient dies from Corona, four new infected found
कोरोना से एक मरीज की मौत, चार नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना से जिले में एक मरीज की और मौत हो गई। जबकि चार नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4313 हो गई है। इनके साथ में 1400 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 91 हैं।
सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार जलीलपुर ब्लॉक के गांव इस्माइलपुर निवासी 12 दिसंबर को कोरोना संक्रमित आए लगभग 42 वर्षीय एक व्यक्ति की बुधवार को उपचार के दौरान टीएमयू मुरादाबाद में मौत हो गई। इस मरीज को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। ऑक्सीजन की कमी के कारण उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। इसके अलावा बुधवार को जनपद में कुल चार नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। हल्दौर के गांव पावटी, किरतपुर के मोहल्ला हसनपुरा, कलक्ट्रेट के पीछे स्थित साकेत कालोनी, सिविल लाइन नई बस्ती हाउस नंबर-776 से एक-एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला। इनके साथ में लगभग 1400 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले से कुल दो लाख 80 हजार 438 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुल दो लाख 79 हजार 537 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से 4313 लोग कोरोना पॉजिटिव और करीब दो लाख 75 हजार 224 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में लगभग 901 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। 4160 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक कोरोना से कुल 62 लोगों की मौत हुई है और 91 सक्रिय उपचाराधीन केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed