फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One kilometer long jam on Kotwali road

Bijnor News: चाचा के अंतिम संस्कार में घाट पर गया युवक गंगा में डूबा

Fri, 02 Feb 2024 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
One kilometer long jam on Kotwali road
- एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

नांगलसोती (बिजनौर)। बृहस्पतिवार को चाचा के अंतिम संस्कार में गंगा घाट पर गया युवक नहाते वक्त गंगा में डूब गया। शुक्रवार तक भी युवक का पता नहीं चल सका था। एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी थी।
गांव इस्माइलपुर निवाही सत्येंद्र कुमार (25) बृहस्पतिवार को अपने चाचा महेंद्र सिंह के अंतिम संस्कार में नांगलसोती के गंगा घाट पर गया था। अंतिम संस्कार के दौरान वह गंगा में स्नान करने लगा। इसी दौरान वह गंगा नदी के गहरे हिस्से में डूब गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे तलाश किया, लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

सूचना पर एसडीआरएफ टीम के कपिल कुमार, सागर सिंह, गोपाल सिंह, अनुज कुमार, सुलेमान, राहुल आदि नांगल गंगा घाट पहुंचे। टीम ने सत्येंद्र कुमार की काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। स्थानीय मछुआरों ने भी युवक की काफी तलाश की, लेकिन शुक्रवार देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed