फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One killed, two injured in road accident

मंडावली क्षेत्र की पूर्व ी गंग नहर पर मैक्स और डीसीएम आपस में भिड़ी

Sun, 27 Mar 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in road accident
सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

मंडावली। पूर्वी गंग नहर मार्ग पर मैक्स और डीसीएम की भिड़ंत में तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की हरिद्वार अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई।

मंडावली क्षेत्र में पूर्वी गंग नहर पर हिमालयन ढाबे के निकट शनिवार रात 12 बजे मैक्स और डीसीएम की आमने सामने की टक्कर हो गई। मैक्स हिमाचल प्रदेश से नेपाल जा रही थी। पूर्वी गंग नहर पर ढाबे के पास पहुंचने पर सामने से आ रही डीसीएम से मैक्स की टक्कर हो गई। मैक्स में सवार सात सवारियों में से नेपाल निवासी मनोहर सिंह नेगी, नीरज कुमार, चालक रमेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे भागूवाला चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने घायलों को हरिद्वार अस्पताल में भिजवा दिया। अस्पताल पहुंचने पर मनोहर सिंह नेगी की मृत्यु हो गई, जबकि चालक रमेश और नीरज को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीसीएम चालक हिमाचल प्रदेश के गांव तेलीवाला निवासी मनिंदर सिंह को मंडावली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed