फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One killed, 17 injured in tanker and roadways bus collision

बिजनौर: टैंकर और रोडवेज बस की टक्कर में एक की मौत, 17 घायल

Wed, 15 Feb 2023 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 15 Feb 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
One killed, 17 injured in tanker and roadways bus collision
बिजनौर-मंडावर रोड पर मालन नदी के पुल पर सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस और जमा भीड़।
गजरौला शिव/चंदक (बिजनौर)। शीरे से भरे टैंकर और रोडवेज बस की टक्कर में एक यात्री की मौत हो गई जबकि 17 यात्री घायल हो गए। जिनमें पांच छात्राएं भी शामिल हैं। डीएम और एसपी ने जिला अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हाल जाना। पुलिस ने टैंकर को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार की सुबह करीब 9:30 बजे बिजनौर-मंडावर रोड पर मालन नदी के पुल पर हुआ। रोडवेज बस भागूवाला से बिजनौर आ रही थी। टक्कर लगने से बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों और खेतों में काम कर रहे लोगों ने घायलों को बस से निकाला। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। जहां
विज्ञापन

तस्लीम (65) पुत्र अब्दुल मजीद निवासी दहीरपुर थाना नांगल की मौत हो गई।
हादसे की खबर मिलते ही डीएम उमेश मिश्रा और एसपी दिनेश सिंह भी जिला अस्पताल पहुंच गए। जिन्होंने घायलों से बातचीत कर उनका हाल जाना। वहीं, डाक्टरों को इलाज में कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नदी में गिरने से बाल बाल बची बस

रोडवेज चालक शहजाद ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के शीशे टूट गए, जबकि बस की एक साइड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, बस पुल किनारे लगी रेलिंग से जा लगी अगर रेलिंग नहीं होती तो बस पुल के नीचे गिर जाती और एक गंभीर हादसा हो सकता था। परिचालक हिमांशु ने बताया कि बस में 55 यात्री सवार थे।

- ये हुए घायल

सुंदरी (60) पत्नी मो. अली निवासी जाटान बिजनौर, नरेशपाल निवासी बरकातपुर, हिमांशु निवासी कामराज, समीर अहमद निवासी सब्दलपुर, शहजाद निवासी भोगनवाला, प्रीति निवासी बांकरपुर, योगेंद्र निवासी बिलासपुर, प्रियंका निवासी नांगल, सीमा निवासी नांगल, निकिता निवासी कामराजपुर, सानिया निवासी सब्दलपुर बीतरा, हिना निवासी नांगल, रेशपाल, ब्रजवीर, कुंजनी आदि घायल हो गए।

बिजनौर-मंडावर रोड पर मालन नदी के पुल पर सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस और जमा भीड़।

बिजनौर-मंडावर रोड पर मालन नदी के पुल पर सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस और जमा भीड़।

बिजनौर-मंडावर रोड पर मालन नदी के पुल पर सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस और जमा भीड़।

बिजनौर-मंडावर रोड पर मालन नदी के पुल पर सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस और जमा भीड़।

बिजनौर-मंडावर रोड पर मालन नदी के पुल पर सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस और जमा भीड़।

बिजनौर-मंडावर रोड पर मालन नदी के पुल पर सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस और जमा भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed