फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One died of corona, 100 more were found infected

कोरोना से एक की मौत, 100 और संक्रमित मिले

Sun, 30 Jan 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
One died of corona, 100 more were found infected
कोरोना से एक की मौत, 100 और संक्रमित मिले
विज्ञापन

बिजनौर। शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए कोरोना जानलेवा साबित हो रहा है। रविवार को भी कोरोना से शुगर से पीड़ित एक वृद्ध की मौत हुई है। जिले में कोरोना के 100 मरीज मिले हैं। सभी की तबीयत सामान्य बताई जा रही है। 192 मरीज होम आइसोलेशन में सात दिन रहने के बाद पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं।
धामपुर क्षेत्र निवासी 66 वर्षीय वृद्ध को उपचार के लिए मुरादाबाद के अस्पताल में 25 जनवरी को भर्ती किया गया था। वह शुगर से पीड़ित थे। 28 जनवरी को वह जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए। रविवार को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार को भी कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हुई थी। रविवार को एक हजार 201 मरीजों की जांच रिपोर्ट आई, जिसमें 100 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। रविवार को संक्रमण दर 8.36 प्रतिशत रही। दो स्वास्थ्यकर्मी और तीन पुलिसकर्मी भी संक्रमित मिले हैं। हल्दौर के एक इंटर कॉलेज के स्टाफ के चार कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं। अभी अधिकतर लोगों में बुखार, खांसी और जुकाम के ही लक्षण हैं। कोरोना ने ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों को शिकार बनाना शुरू कर दिया है। वर्तमान समय में घर-घर में शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीज हैं। इसके रोगियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम रहती है। कोरोना इसके रोगियों को आसानी से शिकार बना लेता है।
विज्ञापन

घरों में नहीं रुक रहे बच्चे और वृद्ध
वृद्धों और बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए घर में ही रहने की सलाह दी जाती है, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। बच्चों और वृद्धों को बाजार की भीड़भाड़, बसों आदि में देखा जा सकता है। यहीं से संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। एसीएमओ डॉ. देवीदास के अनुसार कोरोना के मरीजों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा रहा है, लेकिन इससे बचने के लिए सावधानी खुद को ही बरतनी है। अगर सावधानी नहीं बरतेंगे तो संक्रमण बढ़ता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed