फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One dead, three injured after tree falls on car in strong wind

Bijnor News: तेज हवा में कार पर पेड़ गिरने से एक की मौत, तीन घायल

Mon, 01 Apr 2024 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 01 Apr 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
One dead, three injured after tree falls on car in strong wind
बिजनौर। तेज हवाओं के चलने से एक पेड़ सड़क पर दौड़ रही कार पर आ गिरा। जिससे कार सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई और पड़ोसी समेत तीन घायल हो गए। हादसे में मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों ने गमजदा माहौल में मृतक के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बिजनौर-किरतपुर के बीच पेदा गांव के निकट तेज हवाओं के चलने से एक पेड़ कार पर आ गिरा। इसमें कार सवार नासिर (40) निवासी कांशीरामपुर थाना मंडावली की मौके पर ही मौत गई। जबकि कार में सवार नासिर का चचेरा भाई मोहम्मद वाजिद, पड़ोसी शहजाद और साहनपुर निवासी रिश्तेदार शहनाज घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। शहजाद को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

बताया गया कि उक्त लोग हरियाणा के गुड़गांव में रहकर काम करते थे जोकि अब ईद के चलते अपने गांव लौट रहे थे। कार को वाजिद चला रहा था जबकि नासिर बगल वाली सीट पर बैठा हुआ था। मृतक गुड़गांव में पेंटर का काम करता था। वाजिद भी गुडगांव में काम करता है। शहर कोतवाल ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed