Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   One dead, 30 injured as bus collides with railing of bridge on highway

Bijnor News: हाईवे पर पुल की रेलिंग से टकराई बस, एक की मौत, 30 घायल

Sat, 06 Jun 2026 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
One dead, 30 injured as bus collides with railing of bridge on highway
कोतवाली देहात (बिजनौर)। लखीमपुर से देहरादून जा रही निजी बस बृहस्पतिवार रात्रि करीब तीन बजे हरिद्वार-काशीपुर हाईवे पर रोशनपुर प्रताप के पास गांगन नदी के पुल की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में राकेश पुत्र शंभू (30) निवासी ग्राम टेहारा थाना धौरहरा जनपद लखीमपुर खीरी की मौत हो गई जबकि 30 अन्य यात्री घायल हुए हैं।
विज्ञापन

बस में लगभग 65 यात्री सवार थे। सभी लोग काम करने के लिए देहरादून जा रहे थे। रात्रि करीब तीन बजे बस जब ग्राम रोशनपुर प्रताप के पास गांगन नदी के पुल पर पहुंची तो पुल संकरा होने के कारण उसकी रेलिंग से टकरा गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीखपुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी नगीना ले गई। वहां राकेश पुत्र शंभू की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अमन पुत्र राम चरण, राम दुलारे पुत्र ज्वाला प्रसाद, अंशिका पुत्री जगजीवन, गोलू पुत्र टीकाराम, बबलू पुत्र चलिया, रोशनी पत्नी दिनेश, पूजा पत्नी जयप्रकाश, राजाराम पुत्र किशन सभी निवासी जनपद लखीमपुर खीरी को गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। 21 लोगों का सीएचसी नगीना में ही उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक एवं घायलों के परिजनों को सूचना दे दी। पुलिस सभी घायलों को उनके घर भेजने की व्यवस्था कर रही है। पुलिस उपाधीक्षक नगीना राजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बस की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत

नूरपुर। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे मुरादाबाद हाईवे पर गांव गोहावर के पास एक निजी बस ने एजेंसी पर जा रहे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए जबकि चालक जनपद बरेली के थाना फतेहगंज के गांव सतैया निवासी धीरेंद्र सिंह ठाकुर (50) पुत्र यशपाल सिंह की मौत हो गई। धीरेंद्र सिंह ठाकुर बरेली से एक के पीछे दूसरा ट्रैक्टर जोड़कर राणा ट्रैक्टर एजेंसी नूरपुर ले जा रहा था। गोहावर चौराहे के पास पीछे से आ रही निजी बस ने ट्रैक्टरों में पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार निजी बस शाहजहांपुर से जम्मू कश्मीर मजदूरों को लेकर जा रही थी। बस के सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना पर दौलतपुर चौकी इंचार्ज मानवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे घायल ट्रैक्टर चालक को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देते हुए शव का पंचनामा भरकर मेडिकल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed