{"_id":"631ccbcbab1725372e566f0c","slug":"one-crore-rupees-cheated-from-people-in-the-name-of-committee-nazibabad-news-mrt604708836","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित ग्रामीण थाने पहुंचे, पुलिस को सौंपी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित ग्रामीण थाने पहुंचे, पुलिस को सौंपी तहरीर
विज्ञापन
कमेटी के नाम पर लोगों से एक करोड़ रुपये की ठगी
मंडावली। कमेटी चलाने के नाम पर एक व्यक्ति लोगों से ठगी कर घर और जमीन बेचकर रातोंरात फरार हो गया। ग्रामीणों ने तहरीर में पुलिस को ठगी की गई रकम एक करोड़ से अधिक होने की जानकारी दी है।
ग्रामीण डॉ. जसवंत सिंह, नरेंद्र सिंह, संजीव कुमार, राजकुुमार, नौशाद, मुकेश, संजीव, जोगिंदर सिंह, देशराज आदि पुलिस को तहरीर जटपुरा बोंडा निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव जटपुरा बोंडा निवासी कासिम पुत्र अब्दुल रशीद करीब 12 वर्षों से कमेटी चला रहा था। इस कमेटी में जटपुरा बोंडा, जटपुरा खास, नियामतपुर, मोहनपुर और आसपास के कई गांव के 100 से अधिक लोग जुड़े थे। कमेटी संचालक कासिम हर महीने लोगों से धनराशि इकट्ठा करता था। पिछले कई दिनों से कासिम के दिखाई न देने पर कमेटी में शामिल लोगों में इसकी चर्चा हुई। जानकारी पता लगी तो वह खेत और जमीन बेच का फरार हो चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि कासिम जटपुरा बोंडा अड्डे पर पिछले 15 साल से सैलून की दुकान और परचून की दुकान चलाता था। पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर गांव में दबिश दी, लेकिन कासिम नहीं मिला।