फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   On the question of the quality of sugarcane turmoil

गन्ने की गुणवत्ता के सवाल पर मचा बवाल

Sat, 19 Nov 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sat, 19 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
On the question of the quality of sugarcane turmoil
उत्तम शुगर मिल बरकातपुर गेट पर धरने पर बैठे किसान। - फोटो : अमर उजाला
   बिजनौर क्षेत्र के नजीबाबाद में गन्ने की गुणवत्ता को लेकर उत्तम शुगर मिल प्रशासन और किसान आमने-सामने आ गए। चीनी मिल यार्ड में मिल अधिकारियों और किसानों के बीच धक्का-मुक्की हुई। किसानों ने चीनी मिल गेट पर धरना देने के साथ ही थाने पहुंचकर चीनी मिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, मिल अधिकारियों ने किसानों के रवैये को देखते हुए मिल में गन्ने की पेराई और तौल रोक दी।
विज्ञापन

 
मंडावर थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी किसान रानू ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना लेकर उत्तम शुगर मिल बरकातपुर केन यार्ड में पहुंचा था। शनिवार दोपहर केन यार्ड में मौजूद चीनी मिल जीएम नरपत सिंह ने रानू का गन्ना बासी बताकर लौटाकर ले जाने को कहा, तो दोनों में नोकझोंक हो गई। रानू द्वारा ट्रैक्टर मोड़ने के दौरान ट्रैक्टर की साइड लगने से जीएम नरपत सिंह गिरकर चोटिल हो गए। किसान रानू का आरोप है कि इसके बाद मिल अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। यार्ड में मौजूद किसानों ने बीचबचाव कराने की कोशिश की, लेकिन उन्हें भी केन यार्ड से खदेड़ दिया गया। मिल  अधिकारियों ने कुछ देर बंधक बनाने के बाद उसे सूचना पर पहुुंची पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन

उधर, चीनी मिल के जीएम नरपत सिंह ने बताया कि रानू द्वारा बासी गन्ना लेकर आने पर आपत्ति जताई गई थी। जिससे गुस्साए रानू ने जानबूझकर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। घटना के विरोध में किसान नेता बलराम सिंह, दिगंबर सिंह, कुलवीर सिंह, राजीव, अवनीश, हुकुम सिंह, अजय, पवन, नरदेव, सीताराम सहित कई किसान चीनी मिल गेट पर धरने पर बैठ गए। एसडीएम वीके सिंह, सीओ बिजनौर असित श्रीवास्तव ने मिल पहुंचकर दोनों पक्षों से बात की। प्रदर्शनकारी किसान मिल अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। उधर, मिल अधिकारियों ने किसानों के रवैये को देखते हुए मिल में पेराई और गन्ने की तौल रोक दी। मारपीट में तौल लिपिक अरविंद घायल हो गया। उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed