फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   On the orders of the DIG, the police caught the porcelain and dumper

डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने पकड़े पोर्कलेन और डंपर

Sun, 13 Nov 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
On the orders of the DIG, the police caught the porcelain and dumper
नजीबाबाद के अलावलपुर क्षेत्र में मिट्टी खनन से जुड़े अवैध डंपर कब्जे में लेती पुलिस। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। डीआईजी के निर्देश पर पुलिस ने गांव अलावलपुर क्षेत्र में छापा मारकर एक पोर्कलेन मशीन और कई डंपर मिट्टी के अवैध खनन के आरोप में कब्जे में लिए।
विज्ञापन

भाकियू भानू के किसानों सुखवेंद्र सिंह, जितेंद्र हुड्डा, रामोद ने डीआईजी शलभ माथुर को ग्राम पंचायत अलावलपुर क्षेत्र में बिना अनुमति मिट्टी का बड़े पैमाने पर डंपरों और पोर्कलेन मशीन द्वारा अवैध खनन की शिकायत की थी। पुलिस ने रविवार को दोपहर तत्काल कार्रवाई करते हुए एक पोर्कलेन और कई डंपर कब्जे में लिए। डंपरों द्वारा एनएचएआई 119 के चौड़ीकरण निर्माण में अलावलपुर क्षेत्र के लिए एक किसान के खेत से मिट्टी का ढुलान दो-तीन दिन पूर्व शुरू किया गया था।
विज्ञापन

अपराध निरीक्षक अर्जुन सिंह, क्षेत्रीय उपनिरीक्षक सर्वेज खां के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मिट्टी खनन कर रहे वाहनों को कब्जे में ले लिया। मिट्टी ढुलान से संबंधित कंपनी प्रबंधक अभय प्रताप ने एनएच 119 के लिए मिट्टी ढुलान की कार्रवाई जारी होने की बात कही। उधर पीएनसी कंपनी के सर्वेयर ओमप्रकाश ने मिट्टी ढुलान के लिए अनुमति प्रक्रिया ऑनलाइन किए जाने की पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल हाईवे चौड़ीकरण के लिए मिट्टी ढुलान की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की गई है। जिला मुख्यालय से अनुमति होना बाकी है। प्रक्रिया पूरी होने से पूर्व कार्य शुरू करने की रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजी जा रही है। - विजय वर्धन तोमर, एसडीएम नजीबाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed