Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   On the head of Sankendra Chaudhary, the crown of victory

साकेंद्र चौधरी के सिर पर सजा जीत का ताज

Tue, 20 Mar 2018 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 20 Mar 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
On the head of Sankendra Chaudhary, the crown of victory
साकेंद्र चौधरी को प्रमाणपत्र देते डीएम व सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के चुनाव में जीत का सेहरा साकेंद्र चौधरी के सिर पर बंध गया है। निर्दलीय साकेंद्र चौधरी ने चुनाव में मोनिका को परास्त कर दिया। साकेंद्र चौधरी को 49 व मोनिका को चार वोट मिले। पूरा चुनाव एकतरफा साकेंद्र चौधरी के पक्ष में रहा। मोनिका के वोटों पर चुनाव में सबकी नजर रही। जीत के बाद साकेंद्र चौधरी के समर्थकों ने जुलूस निकालकर खूब रंग गुलाल खेला।
विज्ञापन

 जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सोमवार को सुबह से गहमागहमी थी। साकेेंद्र चौधरी के समर्थक गन्ना समिति कार्यालय व उसके आसपास जमा थे। दिन में करीब 12 बजे साकेंद्र चौधरी के समर्थक बस से 45 सदस्यों को लेकर आए। बस को कलक्ट्रेट से थोड़ी दूर रोक दिया। वहां से ये सदस्य पैदल कलक्ट्रेट के अंदर गए और अपना वोट डाला। इसके बाद आठ सदस्य इक्का-दुक्का वोट डालने के लिए आते रहे।
विज्ञापन

जिला पंचायत के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मोनिका व साकेंद्र चौधरी पहले से ही कलक्ट्रेट के अंदर रहे। मोनिका के पति वीर सिंह भी कलक्ट्रेट के अंदर थे। तीन बजे के बाद वोटों की गिनती का काम शुरू हो गया। मोनिका व उनके पति वीर सिंह को पहले से मालूम था कि उन्हें कितने वोट मिले। दोनों कलक्ट्रेट से बाहर आ गए। चुनाव के परिणाम की घोषणा होने के बाद साकेंद्र चौधरी भी अपने समर्थकों के साथ बाहर आ गए। गन्ना समिति कार्यालय के पास जमा समर्थकों ने साकेंद्र चौधरी को फूल मालाओं से लाद दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


समर्थकों ने निकाला विजयी जुलूस
समर्थकों ने जीत की खुशी में जमकर रंग व गुलाल खेला। ढोल की थाप पर समर्थकों ने जुलूस निकालकर थिरकते हुए पहले डाक बंगले व बाद में प्रदर्शनी चौक पहुंचे। वहां पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर साकेंद्र चौधरी व धामपुर के विधायक अशोक राणा ने माल्यार्पण किया। जुलूस वहां से जजी चौक , शास्त्री चौक सिविल लाइन होता हुआ मिशन कंपाउंड में साकेंद्र चौधरी के आवास पर जाकर खत्म हुआ। जुलूस के दौरान पूरे रास्ते रंग व गुलाल खेला गया। 

 डीएम ने सौंपा प्रमाण पत्र
साकेंद्र चौधरी को जीत के बाद डीएम अटल कुमार रॉय ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी भी वहां मौजूद रहे।

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुआ चुनाव
जिला पंचायत का चुनाव सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुए। कलक्ट्रेट के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे थे। चुनाव की हर गतिविधियां कैमरों में कैद हो रही थी। कैमरों को लगा देख हर कोई सचेत दिखाई दे रहा था।

परेशान रहे राहगीर, नहीं जाने दिया मार्ग से
चुनाव को लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही। प्रदर्शनी चौक व विकास भवन के पास लगे बैरियर से पुलिस किसी को भी अंदर नहीं जाने दे रही थी। पैदल जाने वाले लोगों को भी रोका जा रहा था। लोगों को चुनाव के दौरान भारी परेशानी उठानी पड़ी। कलक्ट्रेट के बाहर भारी पुलिस बल तैनात था।किसी को कलक्ट्रेट कें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था। आईडी दिखाकर जिला पंचायत केे सदस्य अंदर जा रहे थे।

उदयनवीरा ने निभाया अपना वादा
जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष उदयनवीरा ने मोनिका व उनके पति से किया वादा निभाया । उदयनवीरा मोनिका को वोट डालने के लिए कलक्ट्रेट पहुंच गए। उदयनवीरा ने वीर सिंह व उनके पति से चुनाव मेें वोट देने का वादा किया था। कलक्ट्रेट के पास बैरियर पर उनकी गाड़ी रोक दी गई । उदयनवीरा के पास एसपी सिटी डा. संजय सिंह आए और उदयनवीरा को पैदल ही अपने साथ लेकर चले गए।
चुनाव तक रुके रहे एसपी
शासन के निर्देश पर पूर्व एसपी प्रभाकर चौधरी बिजनौर में मौजूद रहे। एसपी ने तबादला होते ही अपना चार्ज छोड़ दिया था। शासन ने जिला पंचायत के चुनाव तक एसपी को रुकने के निर्देश दिए थे। एसपी अपने कार्यालय में बैठे रहे। चुनाव होने पर वहां से चले गए।

एसपी सिटी ने कई बार लोगों को खदेड़ा
एसपी सिटी दिनेश सिंह ने कलक्ट्रेट के आसपास जमा भीड़ को कई बार वहां से खदेडा किसी को वहां नहीं रुकने नहीं दिया। एसपी सिटी बार बार लोगों को वहां से जाने को कहते रहे। बाद में पुलिस के साथ उन्होंने लोगों को कई बार खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed