फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   On the first day, 1009 people in the district conducted self-enumeration.

Bijnor News: पहले दिन जिले में 1009 लोगों ने की स्वगणना

Fri, 08 May 2026 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
On the first day, 1009 people in the district conducted self-enumeration.
बिजनौर। भारत की जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत स्वगणना शुरू हो गई है। नागरिक जनगणना की वेबसाइट पर अपने मोबाइल से लॉगिन करके अपना विवरण दर्ज कर सकते हैं। बृहस्पतिवार को पहले दिन शाम पांच बजे तक जिले में 1009 लोगों ने स्वगणना की। वहीं नगर निकायों व अन्य कार्यालयों में स्वगणना के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

स्योहारा में बृहस्पतिवार को नगर पालिका में प्रशिक्षकों ने सुपरवाइजरों, नगर पालिका सभासदों और कर्मचारियों को वीडियो के माध्यम से स्व-गणना प्रक्रिया की जानकारी दी। ईओ विजेंद्र सिंह पाल ने कहा कि नागरिक अपने मोबाइल के माध्यम से स्वयं भी गणना पत्र ऑनलाइन भर सकते हैं। इसके बाद उन्हें एक यूनिक आईडी प्राप्त होगी, जिसे सुपरवाइजर अथवा प्रगणक को उस समय बताना आवश्यक होगा जब वे भौतिक सत्यापन के लिए घर पहुंचेंगे। स्व-गणना प्रतिदिन सुबह छह से रात 12 बजे तक की जा सकेगी। इस मौके पर प्रशिक्षक विवेक कुमार, पालिकाध्यक्ष फैसल वारसी, प्रधानाचार्य इसरत मंसूर सिद्दीकी, प्रधान लिपिक देवेंद्र सिंह, सभासद खुर्शीद अहमद, रघुवीर सिंह, वीरेंद्र कुमार, फरीद अहमद आदि रहे।
विज्ञापन

धामपुर में भी संपादकाचार्य पंडित रुद्रदत्त शर्मा पुस्तकालय भवन में पालिका कर्मचारियों को ईओ रविशंकर शुक्ला ने ऑनलाइन माध्यम से स्वगणना करने का तरीका बताया। कार्यक्रम में सहायक जनगणना चार्ज अधिकारी हेमेंद्र सिंह, तरुण कुमार, अमित गुप्ता, नितिन अग्रवाल, पुष्पेंद्र सक्सेना, पवन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed