फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   On assurance, the strike of the electrical workers ended

आश्वासन पर विद्युत कर्मियों का धरना समाप्त

Fri, 10 Sep 2021 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
On assurance, the strike of the electrical workers ended
आश्वासन पर विद्युत कर्मियों का धरना समाप्त
विज्ञापन

हल्दौर। बिजलीघर परिसर में विद्युत संविदाकर्मी द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान कराने के आश्वासन मिलने पर बेमियादी धरना समाप्त कर अपने कार्य पर चले गए।
नगर के बिजलीघर पर एक दिन पूर्व उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा, संविदा कर्मचारी संघ के विद्युत संविदा कर्मी अपनी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। संविदाकर्मियों के कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन करने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरानी शुरू हो गई थी। इससे विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। संगठन के नेता रामौतार सिंह ने बताया कि देर रात संगठन के प्रदेश मंत्री देवेंद्र पांडे द्वारा संविदा कर्मियों को देर रात उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन मिलने शांत हुए और उन्होंने अपना बेमियादी धरना समाप्त कर दिया।

संविदाकर्मियों का कहना है कि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं कराया गया तो संविदाकर्मी 22 सितंबर से बेमियादी धरना शुरू कर दिया जाएगा। संविदाकर्मियों में जोगिंदर सिंह पाल, महेश कुमार, अमित कुमार, पंकज कुमार, रामौतार सिंह, भूपेंद्र सिंह, अनुज कुमार, महेश कुमार, धर्मेंद्र त्यागी, धर्मवीर सिंह सैनी, अरुण कुमार, सुनील कुमार ,राहुल कुमार ,पंकज कुमार, मोहित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed