{"_id":"61bb8197d97a9d68a243356d","slug":"omr-sheet-will-not-match-at-exam-centers-bijnor-news-mrt569377360","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएमआर शीट परीक्षा केंद्रों पर नहीं जंचेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएमआर शीट परीक्षा केंद्रों पर नहीं जंचेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओएमआर शीट परीक्षा केंद्रों पर नहीं जंचेगी
बिजनौर। सीबीएसई ने दसवीं तथा बारहवीं कक्षा की प्रथम टर्म परीक्षा की ओएमआर शीट के मूल्यांकन की व्यवस्था बदल दी है। पहले परीक्षा के तुरंत बाद ओएमआर शीट परीक्षा केंद्रों पर जंचती थी, लेकिन अब ओएमआर शीट परीक्षा केंद्रों पर नहीं जांची जाएगी। साथ ही केंद्र को परीक्षा समाप्त होने के 15 मिनट के अंदर ओएमआर शीट का सीलिंग पैकिंग पर्यवेक्षक की उपस्थिति में करना अनिवार्य होगा।
जिले के 44 परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई की दसवीं तथा बारहवीं की प्रथम टर्म की परीक्षा चल रही है। परीक्षा 30 दिसंबर तक चलेगी। परीक्षा में ओएमआर शीट प्रणाली पहली बार लागू की गई है। ओएमआर शीट परीक्षा के बाद परीक्षा केंद्रों पर जांची जाती थी। छात्रों के प्राप्तांक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड होते थे। इसके बाद ओएमआर शीट बोर्ड के द्वारा दोबारा जंचवाई जाती थी। दोबारा ओएमआर शीट जांच में कुछ कमी पकड़ी सामने आई है।
सीबीएसई की जिला कोआर्डिनेटर डॉ. सीमा विश्वास ने बताया कि 15 दिसंबर की शाम उन्हें बोर्ड से सर्कुलर मिला है, जिसमें 16 दिसंबर से ओएमआर शीट के मूल्यांकन की व्यवस्था में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के मुताबिक अब ओएमआर शीट परीक्षा केंद्रों पर नहीं जांची जाएगी। केंद्र से ओएमआर शीट सीधे बोर्ड को भेजी जाएगी। बोर्ड ओएमआर शीट का मूल्यांकन अपने स्तर से कराएगा।
विज्ञापन
15 मिनट में ओएमआर शीट का होगा बिलिंग पैकिंग
डॉ. सीमा विश्वास ने बताया की बोर्ड ने पूरी परीक्षा समयबद्ध अर्थात टाइम बाउंड कर दी है। अब परीक्षा केंद्र को वेबसाइट पर यह अपलोड करना होगा कि केंद्र को बोर्ड से पासवर्ड, पासकोड किस समय मिला, परीक्षा कितने बजे शुरू हुई तथा कितने बजे समाप्त हुई, ओएमआर शीट की सिलिंग पैकिंग कितने बजे की गई है। डॉ. विश्वास के मुताबिक परीक्षा समाप्त होने के 15 मिनट के अंदर ओएमआर शीट का सिलिंग पैकिंग अनिवार्य किया गया है। इस दौरान पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे।
छात्रों को 10.45 के बाद प्रवेश नहीं
जिला कोआर्डिनेटर डॉ. सीमा विश्वास ने बताया कि बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर छात्रों के प्रवेश को लेकर सख्त हो गया है। परीक्षा में छात्रों के आने के समय को लेकर मनमानी नहीं चलेगी। बोर्ड के स्पष्ट निर्देश है कि छात्रों को परीक्षा केंद्र पर सुबह की पाली में 10.45 बजे के बाद कतई प्रवेश नहीं दिया जाए। कोआर्डिनेटर ने छात्रों से तय समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने को कहा है। बताया कि दिल्ली से आए बोर्ड के फ्लाइंग स्क्वायड ने व्यवस्था के सत्यापन के लिए गोपनीय दौरे किए हैं। टीम अपनी रिपोर्ट बोर्ड को देगा।