{"_id":"61310ef18ebc3e17096d1a1c","slug":"old-man-murdered-in-house-dispute-dhampur-news-mrt554497732","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के विवाद में वृद्ध की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान के विवाद में वृद्ध की हत्या
विज्ञापन
मपुर सीएचसी में विलाप करते मृतक के परिजन।
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान के विवाद में वृद्ध की हत्या
धामपुर (बिजनौर)। मोहल्ला बाड़वान में मकान के निर्माण को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के वृद्ध पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जिसमें वृद्ध की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। वृद्ध के पुत्र ने छह लोगों को नामजद कर पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नामजद तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
मोहल्ला बाड़वान निवासी जयवीर ने बताया कि उसके पिता अमर सिंह सैनी (60) का अपने भाई मुन्ना व उनके परिवार के राजेश, रोहताश, रूपचंद, राजीव आदि से मकान बनाने को लेकर विवाद चला आ रहा था। आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर मकान का निर्माण करने को लेकर परिवार के दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से लाठी डंडे चल पडे़। आरोप है कि विरोधियों ने उसके पिता के ऊपर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। जिससे वे बुरी तरह से घायल हो गए। परिवार के लोग उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीड़ित पक्ष ने मुन्ना, राजेश, रोहिताश, राहुल, रूपचंद, राजीव को नामजद कर पिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है।
पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों परिवार के लोगों के बीच मकान बनाने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर आपस में संघर्ष हुआ। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।