फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Oil prices rise, impact will be seen on everything from rent to groceries

Bijnor News: तेल के दाम बढ़े, किराए से लेकर किराना तक दिखेगा असर

Sat, 16 May 2026 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Oil prices rise, impact will be seen on everything from rent to groceries
बिजनौर। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपये की बढ़ोतरी का असर किराए से लेकर किराना तक नजर आएगा। परिवहन लागत बढ़ने से उत्पादों की कीमतों में उछाल आने और महंगी होने से आम आदमी की जेब ढीली होने की आशंका है।
विज्ञापन


फैक्टरियों में उत्पादों का उत्पादन में मशीन से किया जा रहा है। मशीनों को चलाने के ईंधन की आवश्यकता है। अब डीजल की कीमतों में वृद्धि होने से उत्पाद उपभोक्ता तक पहुंचाने के लिए भी ज्यादा किराए लागत आएगी। इससे उत्पादों की कीमतों में वृद्धि होगी। पत्थर की कीमत पांच रुपये प्रति फुट बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा डीजल के दाम बढ़ने से खेतों से मंडियों तक अनाज और सब्जियां लाने वाले ट्रकों का किराया बढ़ेगा। इससे सब्जी और किराना दुकान पर मिलने वाली सभी चीजें महंगी होंगी। कारखानों तक कच्चा माल भी अधिक किराए में पहुंचेगा। इससे इलेक्ट्रॉनिक सामान और प्लास्टिक उत्पादों के दाम बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

महंगा हुआ निजी गाड़ियों में सफर
सड़कों पर पेट्रोल और डीजल संचालित गाड़ियां खूब दौड़ रही हैं। अब डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़नेे से खर्चा बढ़ेगा। इसके अलावा रोडवेज बसों में भी किराए बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा
आईआईए के डिविजनल चेयरमैन विकास अग्रवाल ने बताया कि डीजल की कीमत बढ़ने से उत्पाद लागत बढ़ेगी। इससे उत्पादों की कीमत में बढ़ोतरी होने से आम आदमी भी प्रभावित होगा। इसके अलावा मोबाइल रिचार्ज में भी वृद्धि हो सकती है क्योंकि, मोबाइल टावर को चलाने के लिए भी बिजली और ईंधन की जरूरत होती है। टावर को पावर देने के लिए डीजल का भारी खपत होती है। इसके चलते टेलीकॉम कंपनियों की मोबाइल रिचार्ज में बढ़ोतरी कर सकती हैं।
तेजी से बढ़ रही महंगाई के समर्थन नहीं हैं
सचिन कुमार मलिक अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष सचिन कुमार मलिक का कहना है कि महंगाई चरम पर है। डीजल, पेट्रोल बढ़ाने का कदम गलत है। इससे आम आदमी प्रभावित होगा। प्रधानमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौपेंगे। तेजी से बढ़ रही महंगाई के समर्थन नहीं हैं।
खेती करना हो जाएगा महंगा: वरुण कुमार
किसान वरुण कुमार ने कहा कि डीजल के दाम बढ़ने से खेती महंगी होगी। गर्मियों के दिनों में खेती की सिंचाई होगी। दाम बढ़ने पर सिंचाई महंगी हो जाएगी। सरकार को पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ाने का कदम उचित नहीं है।
पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने से हर क्षेत्र होगा प्रभावित: कुलदीप जैन
लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष कुलदीप जैन का कहना है कि अभी भी आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। ऐसे में पेट्रोल, डीजल की कीमत बढ़ने से हर क्षेत्र प्रभावित होगा। सबसे ज्यादा असर आम आदमी पर पड़ेगा। सरकार को आम लोगों के हित में विचार करना चाहिए।

कच्चा और तैयार माल होगा महंगा: राजेश अरोड़ा
लघु उद्योग भारती के जिला कोषाध्यक्ष राजेश अरोड़ा ने बताया कि डीजल की कीमत बढ़ने से कच्चा और तैयार माल महंगा होगा। किराए में बढ़ोतरी के साथ ही फैक्टरियों में ईंधन लागत भी बढ़ेगी। आम जनता पर महंगाई का असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed