{"_id":"6749fb63ab18f8e5590261bd","slug":"officials-woke-up-after-reprimand-railway-colony-park-started-shining-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-136991-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: फटकार के बाद जागे अधिकारी, चमकने लगा रेलवे कॉलोनी का पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: फटकार के बाद जागे अधिकारी, चमकने लगा रेलवे कॉलोनी का पार्क
विज्ञापन
- डीआरएम ने रेलवे कॉलोनी में भ्रमण के दौरान पार्क की बदहाली पर जताई थी नाराजगी
- एक सप्ताह के भीतर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के अधिकारियों को दिए थे निर्देश
नजीबाबाद। डीआरएम की फटकार के बाद रेल अधिकारी हरकत में आए और नजीबाबाद रेलवे कॉलोनी का पंचशील वाटिका पार्क चमक उठा। एक सप्ताह पूर्व डीआरएम ने पार्क में झाड़ियां और गंदगी देखकर संबंधित रेल अधिकारियों की क्लास लगाई थी।
नजीबाबाद रेलवे स्टेशन की पानी टंकी क्षेत्र स्थित कॉलोनी का एक सप्ताह पूर्व डीआरएम राजकुमार ने निरीक्षण किया था। कॉलोनी की बदहाली और पंचशील वाटिका पार्क में झाड़ियां व गंदगी देखकर डीआरएम ने नाराजगी व्यक्त की थी। डीआरएम ने एडीईएन और कॉलोनी से संबंधित रेल अधिकारियों को कॉलोनी और पार्क की बदहाली के प्रति उदासीन होने पर फटकार लगाई थी। डीआरएम के दौरे के बाद से ही कॉलोनी और पार्क की सफाई के साथ अवरुद्ध नालों को खोलने का रेलवे ने अभियान चलाया।
कॉलोनी में स्थित पार्क की झाड़ियां और मैदान साफ कर उसमें कॉलोनी के लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगवाई गई हैं। रेलवे कर्मचारियों के परिवारों ने लंबे अरसे के बाद टंकी कॉलोनी क्षेत्र में डीआरएम के पहुंचने और उनके द्वारा बदहाली दूर कराने पर खुशी व्यक्त की।