फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Officials inspected the Ganges site

अधिकारियों ने किया गंगा यात्रा स्थल का निरीक्षण

Sun, 12 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Officials inspected the Ganges site
अधिकारियों ने किया गंगा यात्रा स्थल का निरीक्षण
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन गंगा यात्रा की तैयारियों पूरा करने में जुटा है। शनिवार को डीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा के स्थानों का भौतिक सत्यापन किया।

गंगा यात्रा 27 जनवरी से प्रस्तावित है। यात्रा का शुभारंभ करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं बिजनौर आ रहे हैं। कार्यक्रम में मात्र पंद्रह दिन का समय बचा है। इसी के साथ प्रशासन ने यात्रा की तैयारियों में तेजी ला दी है। शनिवार को डीएम रमाकांत पांडेय, एसपी संजीव त्यागी, सीडीओ केपी सिंह, एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण ने सीएम के प्रस्तावित बैठक स्थल बैराज, सबलगढ़ और तैयबपुर गोरबा का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विकास कार्यों समेत सुरक्षा पर विस्तार से चर्चा की है। सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि सबलगढ़ और तैयरपुर गोरबा के विकास कार्यों को दुरुस्त करने, सभा स्थलों की बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने, मार्ग के रास्तों के गड्ढे भरकर ठीक करने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए हैं। इसके अतिरिक्त गंगा किनारे के सभी 21 ग्रामपंचायतों की तय बिंदुओं पर निगरानी के लिए नोडल अधिकारी लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed